Hanuman Chalisa

मौसम अपडेट : तेज बारिश और ठंडी हवाओं ने दी गर्मी से राहत, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

Webdunia
गुरुवार, 16 मई 2019 (10:46 IST)
बुधवार को हुई तेज बारिश और ठंडी हवाओं के कारण दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्‍तर भारत में आज सुबह से चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों को तपती गर्मी से राहत दी है। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली और एनसीआर में हल्की हवाएं चलने, दिनभर आसमान में बादल छाए के साथ बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है।
 
आज सुबह चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों को काफी राहत प्रदान की है। बुधवार सुबह हुई तेज हुई बारिश ने दिल्ली-एनसीआर के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली और एनसीआर में बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है। विभाग के अनुसार, हल्की हवाएं चलने से चढ़ते पारे और चिलचिलाती धूप से लोगों को राहत मिल सकती है।
 
बुधवार सुबह हुई बारिश के चलते राजधानी दिल्ली व गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, बल्लभगढ़, सोहना, सोनीपत रेवाड़ी, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर में भी प्रदूषण में कमी देखने को मिल रही है और वायु गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला है।
 
विभाग के मुताबिक, गुरुवार और शुक्रवार को भी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ऐसा ही मौसम बना रहेगा। दिल्ली एनसीआर के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है।
 
मौसम विभाग का अनुमान है कि इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून सीज़न में औसत की 93 फीसदी बारिश होने की उम्मीद है जो कि औसत से कम है। इससे पहले मौसम विभाग ने मानसून में औसत की 96 प्रतिशत बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया था। यह भी अनुमान जताया गया है कि इस साल केरल में मानसून पांच दिन की देरी से पहुंचेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

UP ATS का बड़ा एक्शन, पाकिस्तान से चल रहे आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, लखनऊ रेलवे स्टेशन को दहलाने की साजिश नाकाम

CBSE Exam 2026: प्रश्नपत्रों पर छपे QR कोड्स को लेकर बोर्ड की बड़ी सफाई, छात्र और अभिभावक न हों भ्रमित

राघव पर अब आतिशी का पलटवार, भगवंत मान भी बरसे, क्‍या भाजपा ज्‍वाइन करेंगे चड्ढा?

ईरान का बड़ा दावा, मार गिराया अमेरिकी F-15 फाइटर जेट, पायलट को बनाया बंदी! हड़कंप

अबू धाबी में गिरा मलबे का टुकड़ा, 5 भारतीय सहित 12 लोग घायल, एयर डिफेंस ने नाकाम किया हमला

सभी देखें

नवीनतम

ईरान का दावा, 2 अमेरिकी लड़ाकू विमान और ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर मार गिराए, पायलटों की तलाश में जुटा अमेरिका

सोशल मीडिया बनी है युवाओं की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

वाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

अजाक्स विवाद का हुआ पटाक्षेप,चौधरी मुकेश मौर्य ही है अजाक्स के प्रांताध्यक्ष

अगला लेख