Hanuman Chalisa

मौसम अपडेट : यहां चलेगी धूलभरी आंधी, मिलेगी गर्मी से राहत

Webdunia
मंगलवार, 18 जून 2019 (09:49 IST)
सोमवार रात तेज दिल्ली-एनसीआर सहित कुछ अन्य हिस्सों में हुई बारिश और तेज हवाओं से मौसम सुहाना हो गया है और लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिली है, आज भी बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तराखंड के देहरादून, मसूरी और अन्य इलाकों में सोमवार शाम हुई बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। हिल स्टेशन मसूरी में भी भारी बारिश हुई। उप्र के पूर्वी हिस्से में लू की स्थिति बरकरार रहने का पूर्वानुमान है, जबकि शेष इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। मुजफ्फरनगर में भीषण गर्मी को देखते हुए धारा 144 लगाई गई है। मप्र में मानसून लगभग एक सप्ताह बाद 23-24 जून को आने की उम्मीद है, लेकिन कुछ हिस्सों में मानसून से पहले हुई बारिश ने गर्मी से कुछ राहत दी है।
 
सोमवार को एनसीआर के नोएडा में पश्चिमी विक्षोभ के चलते शहर के बदले मौसम ने गर्मी से परेशान लोगों को चैन की सांस लेने का मौका दिया। दिनभर चली हवाओं से शहर का मौसम खुशनुमा बना रहा। मंगलवार को भी हवाओं के साथ-साथ बारिश से भी लोगों को राहत मिल सकती है।
 
उत्तराखंड के देहरादून, मसूरी और अन्य इलाकों में सोमवार शाम हुई बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। देहरादून शहर में बारिश के साथ ओले भी गिरे। बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया। तेज हवाओं के कारण कई पेड़ उखड़ गए और सड़कें जाम हो गईं।
 
हिल स्टेशन मसूरी में भी भारी बारिश हुई, जिससे पारा इतना लुढ़क गया कि लोगों को स्वेटर निकालने पड़े। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गढ़वाल में भी कई इलाकों में बारिश हुई। वहीं हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भी सोमवार को जमकर ओले गिरे।
 
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में लू की स्थिति बरकरार रहने का पूर्वानुमान किया है जबकि शेष इलाकों में जगह-जगह धूलभरी आंधी चलने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। उत्तराखंड के सीमांत जिले में सोमवार सुबह से ही हवाओं का जोर रहा। मुजफ्फरनगर में भीषण गर्मी को देखते हुए धारा 144 लगाई गई है। अगले 24 घंटों में ओलावृष्टि की संभावना जताई है। अगले 24 घंटों में सीमांत जिले के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में ओलावृष्टि की संभावना है। 
 
शिमला, धर्मशाला, डलहौजी समेत प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में सोमवार को बारिश से मौसम सुहाना हो गया। सूबे के मैदानी क्षेत्रों में बादल बरसने से चिलचिलाती गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है। मंगलवार और बुधवार को भी प्रदेश में बारिश के आसार हैं।
 
मध्य प्रदेश में मानसून लगभग एक सप्ताह बाद 23-24 जून को आने की उम्मीद है। इस बीच, प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून से पहले की बारिश होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश की सीमाओं पर 23-24 जून तक मानसून आने की संभावना है। राज्य के कुछ हिस्सों में मानसूनी बारिश ने लोगों को राहत दी है। सामान्य तौर पर मध्य प्रदेश में 10 जून के आसपास मानसून आता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कानपुर के बर्न वार्ड में हुई शादी, दर्द में भी दूल्हे ने नहीं छोड़ा दुल्हन का साथ

कांगो में फैला जानलेवा Ebola वायरस, 80 से ज्यादा मौतें, दुनिया में बढ़ी चिंता, कैसे फैलता है संक्रमण, क्या हैं लक्षण, किन लोगों को फैलता है और बचाव लिए क्या करें

CNG Price Hike : CNG की कीमतों में लगी आग, दिल्ली-NCR में फिर महंगी हुई CNG, 48 घंटे में दूसरी बार बढ़े दाम

अमित शाह ने गुजरात में विकास कार्यों की समीक्षा की, CM भूपेंद्र पटेल भी हुए शामिल

अगला लेख