Hanuman Chalisa

मौसम अपडेट : मानसून की देरी ने बढ़ाई चिंता, मप्र के कई क्षेत्रों में गर्मी से राहत

Webdunia
गुरुवार, 20 जून 2019 (11:42 IST)
इस साल केरल में मानसून एक हफ्ते की देरी से पहुंचने के कारण अरब सागर में पैदा हुए चक्रवाती तूफान 'वायु' ने इसकी नमी को सोख लिया, जिससे इसकी चाल धीमी हो गई है। इस साल देश के एक चौथाई हिस्से तक ही अभी मानसून पहुंचा है। देश के कई हिस्से में भीषण सूखे की आशंका ने चिंता बढ़ा दी है। मध्‍य प्रदेश में 3 दिन की रुकावट के बाद बुधवार सुबह फिर से प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो गई हैं। प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश से तापमान में काफी कमी आई है।
 
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने इस साल औसत बारिश की भविष्यवाणी की है। आमतौर पर देखा गया है, जिस साल मानसून में देरी होती है उस साल कम बरसात भी होती है। भारत में मानसून अपने साथ 70 फीसदी बरसात लेकर आता है। मानसूनी बरसात से ही धान, गेहूं, गन्ना और सोयाबीन जैसे तिलहन की खेती का भविष्य तय होता है।
 
3 दिन की रुकावट के बाद बुधवार सुबह से मध्‍य प्रदेश में फिर से प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो गई हैं। भोपाल और इंदौर में बारिश से तापमान में काफी कमी रिकॉर्ड की गई है। ग्वालियर, चंबल, उज्जैन संभाग के अलावा रतलाम, नीमच में आज अच्छी बरसात होने की संभावना है। राजधानी भोपाल में बारिश के चलते जहां एक ओर मौसम सुहाना हो गया है, वहीं पिछले करीब एक महीने से भीषण गर्मी की तपिश झेल रहे राजधानीवासियों को कुछ हद तक राहत मिली है।
 
पिछले कुछ घंटों में पूर्वोत्तर अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र बनने के चलते राज्य में बारिश संबंधी गतिविधियों ने जोर पकड़ा है। राज्य के रतलाम, शिवपुरी, मंदसौर, श्योपुर, नीमच, सतना और चंबल संभाग के कई अन्य स्थानों पर कल देर रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है।
 
आमतौर पर 15 जून तक आधे देश में मानसून पहुंच जाता है, लेकिन इस साल देश के एक चौथाई हिस्से तक ही अभी मानसून पहुंचा है। मानसून की इस देरी के चलते बारिश पर आधारित खेती चौपट होने के साथ ही देश के कई हिस्से में भीषण सूखे की आशंका ने चिंता बढ़ा दी है। बारिश में कमी से उपभोक्ताओं की मांग, अर्थव्यवस्था की चाल और बाजार के हाल पर बहुत गंभीर और व्यापक प्रभाव पड़ेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली-NCR में ओलावृष्टि और तेज बारिश से बदला मौसम, यूपी में आंधी-तूफान ने ली कई लोगों की जान

CBI निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

बीजिंग एयरपोर्ट पर चीनी सैनिक का अद्भुत अनुशासन, एयरफोर्स वन की तेज गर्जना के बीच भी नहीं हिला जवान

गुरुदेव के 70वें जन्मोत्सव पर वैश्विक शांति का संदेश, 182 देशों के करोड़ों लोगों ने किया सामूहिक ध्यान

CM योगी का मंत्रियों को बड़ा संदेश, सप्ताह में एक दिन करें पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल, विदेश यात्राओं पर भी रोक की अपील

अगला लेख