Hanuman Chalisa

मौसम अपडेट : उत्तर प्रदेश में मानसून मेहरबान, कम दबाव का क्षेत्र बनने से यहां हो रही है भारी बारिश

Webdunia
शुक्रवार, 12 जुलाई 2019 (09:46 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में बारिश का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है, जिसके कारण परेशानी भी बढ़ती जा रही है। वहीं पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ समेत कुछ हिस्सों में गुरुवार को बारिश हुई। उत्तर प्रदेश में मानसून की मेहरबानी के कारण लोगों को उमसभरी गर्मी से निजात मिली है। राजधानी लखनऊ सहित उसके आसपास के इलाकों में बारिश का सिलसिला लगातार चल रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके चलते तेज बारिश का सिलसिला जारी है
 
खबरों के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर में 15 और 16 जुलाई को भी बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की बारिश भी हो सकती है। बुधवार को भी दिल्ली में मौसम का मिजाज सामान्य रहा और दिनभर उमसभरी गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया। पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ समेत कुछ हिस्सों में गुरुवार को बारिश हुई। मौसम विभाग ने हरियाणा और पंजाब में शनिवार तक और अधिक बारिश होने की संभावना जताई है।
 
बिहार में भारी बारिश की चेतावनी : बिहार की राजधानी पटना तथा आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को भी बादल छाए हुए हैं तथा मौसम विभाग ने बारिश के आसार जताए हैं। बीते दो दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुककर हो रही बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अगले 48 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 
 
उत्तर प्रदेश में उमसभरी गर्मी से निजात : उत्तर प्रदेश में मानसून की मेहरबानी के कारण लोगों को उमसभरी गर्मी से निजात मिल गई है। राजधानी लखनऊ सहित उसके आसपास के इलाकों में बारिश का सिलसिला लगातार चल रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके चलते तेज बारिश का सिलसिला जारी है। 
 
मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर बौछारें पड़ने की संभावना : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार की सुबह से आसमान में आंशिक हिस्से में बादलों की मौजूदगी की वजह से उमस बढ़ गई है, वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में कई स्थानों पर बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। 
 
उपहिमालयी जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी : रविवार सुबह तक उत्तर बंगाल के उपहिमालयी जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। दार्जिलिंग जिले में एक या दो स्थानों पर मंगलवार से हो रही लगातार बारिश के चलते भूस्खलन होने से पर्वतीय जिले में यातायात प्रभावित हुआ। मूसलधार बारिश से मेघालय में कई स्थानों पर अचानक बाढ़ आ गई है और भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। इसके कारण कई जगहों पर बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

नाम डोनाल्ड ट्रंप, सुनहरी जुल्फें और 700 किलो का वजन! बकरीद से पहले बांग्लादेश में चर्चा में आया भैंसा

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

रेंज बाउंड रहा बाजार, मेलोडी ने घोली पारले इंडस्ट्रीज में मिठास, कैसा रहेगा मई का आखिरी हफ्ता?

विराट कोहली के साइन वाला बैट Flaunt करते दिखे थलापती विजय, ‘TN 07 CM 2026’ नंबर प्लेट भी हुई ही Viral

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर DRI की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक से आया यात्री 20 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

अगला लेख