Hanuman Chalisa

Weather Updates : देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, राज्‍यों को किया अलर्ट

Webdunia
बुधवार, 24 जुलाई 2019 (11:26 IST)
मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में आज सुबह बूंदाबांदी हुई। वहीं दूसरी ओर बिहार में झमाझम बारिश के बाद नदियों के जल स्तर में फिर तेजी दिखी है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में बुधवार सुबह हुई भारी बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया।

खबरों के मुताबिक, बुधवार को गोवा और इसके आसपास के इलाकों कर्नाटक, केरल उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ, पूर्वी राजस्थान और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में आज सुबह बूंदाबांदी हुई। वहीं दूसरी ओर बिहार में झमाझम बारिश के बाद नदियों के जल स्तर में फिर तेजी दिखी है।

उत्तर बिहार में झमाझम बारिश के बाद नदियों के जल स्तर में फिर तेजी दिख रही है। आपदा प्रबंधन विभाग ने बिहार में अगले 72 घंटे तक के लिए आफत की बारिश का अलर्ट जारी किया है। बुधवार को जगह-जगह बारिश शुरू हो जाने के कारण बिहार पर बाढ़ का खतरा फिर मंडराने लगा है। उधर नेपाल में भी पिछले 24 घंटे से हो रही भारी बारिश के कारण कोसी-सीमांचल के जिलों में नदियों का जल स्तर फिर बढऩे लगा है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में बुधवार सुबह हुई भारी बारिश से निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को परेशानी हुई, लेकिन उमसभरी गर्मी से राहत मिली। राज्य के पूर्वी और पश्चिमी जिलों में अगले दो दिन तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी पहले ही जारी कर रखी है। बारिश के कारण सुबह स्कूल जाने वालों बच्चों को खासी परेशानी हुई।

बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव से छोटे वाहनों में पानी भर गया। 25 व 26 जुलाई को भी पूरे प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। उत्तराखंड में बुधवार से मानसून के मजबूत होने की संभावना है। दून समेत नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, उधमसिंहनगर और पौड़ी में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

600 विद्यालयों में ड्रीम लैब्स स्थापना हेतु यूपी सरकार व नेल्को लिमिटेड के बीच ऐतिहासिक समझौता

उत्‍तर प्रदेश मदरसा बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 88.26 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण

कानपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, ITBP के हथियारबंद कमांडोज ने कमिश्नरेट घेरा, मां का कटा हाथ लेकर न्याय मांगने पहुंचा था जवान

सीधी में 3 बच्चों की मौत: सीएम डॉ. यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दी 6-6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर भाजपा सांसद वीडी शर्मा की पत्नी का पोस्ट वायरल, कहा जल्द लोन पर 10% EMIपर पेट्रोल डीजल

अगला लेख