Hanuman Chalisa

मौसम अपडेट : बाढ़ से बेहाल बिहार के गांव, मध्‍य प्रदेश के 27 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Webdunia
मंगलवार, 30 जुलाई 2019 (10:51 IST)
दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों के दौरान हो रही बारिश के बाद मानसून ने थोड़ा विराम ले लिया है, लेकिन जल्द ही फिर बारिश का दौर शुरू होगा। वहीं बिहार में कोसी और बागमती नदियां स्थिर हैं, ले‍किन खतरे के निशान के पार बह रही हैं। अभी भी दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में हैं। उत्तर बिहार में भी सोमवार को अधिकतर नदियां स्थिर रहीं। पूर्वी चंपारण और दरभंगा जिले के कई क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बरकरार है। मप्र के 27 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कई जिलों में बारिश का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा।

खबरों के मुता‍बिक, बिहार में कोसी और बागमती नदियां स्थिर हैं, मगर खतरे के निशान के पार बह रही हैं। तटबंध के अंदर अभी भी दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में हैं। उत्तर बिहार में भी सोमवार को अधिकतर नदियां स्थिर रहीं। पूर्वी चंपारण और दरभंगा जिले के कई क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बरकरार है।

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड के आधा दर्जन गांव अब भी बाढ़ के पानी से घिरे हैं। वहीं छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। ओडिशा के मयूरभंज, कोरापुट, संबलपुर, नवरंगपुर, नुआपड़ा, झारसुगुड़ा, बरगढ़ एवं कालाहांडी जिलों में आज भारी बारिश होने की उम्मीद है।

वहीं असम के 56 राजस्व क्षेत्रों के 1,716 गांवों के 21.68 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य में ब्रह्मपुत्र सहित कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। असम के प्रभावित जिलों के 3,024 गांवों में 44,08,142 लोग बाढ़ की चपेट में हैं।

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों के दौरान हो रही बारिश के बाद मानसून ने थोड़ा विराम ले लिया है, लेकिन जल्द ही फिर बारिश का दौर शुरू होगा। आज हल्‍की धूप और हल्‍की बारिश के साथ सुबह की शुरुआत हुई। मौसम सुबह में काफी खुशनुमा लग रहा है। रविवार को दिल्ली की हवा इस साल और सीजन के दौरान अपने न्यूनतम स्तर पर रही।

मौसम विभाग ने मध्‍य प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, धार, आलीराजपुर, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, नीमच, रतलाम, मंदसौर, राजगढ़, गुना, आगर, अशोकनगर, श्योपुर, शाजापुर, होशंगाबाद, हरदा, विदिशा, सीहोर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, अनूपपुर और डिंडोरी जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी दी है। यहां कई जिलों में बारिश का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा।

तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, दक्षिण ओडिशा, राजस्थान के पूर्वी भागों में ही भारी वर्षा की चेतावनी है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा के उत्तरी जिलों, असम, मेघालय और नागालैंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना व्‍यक्त की गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

क्या इजराइल के दबाव में अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, डोनाल्ड ट्रंप ने किया अगले प्लान का खुलासा

Assam Election 2026 : कांग्रेस की पहली सूची में बड़े नामों पर दांव, 42 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान

योगी सरकार की अनूठी पहल, गोबर की राख और फूलों से बनी होली, यूपी की महिलाओं को मिला बंपर रोजगार

UP में खेती बनी मुनाफे का सौदा, 156 एग्री स्टार्टअप्स बदल रहे किसानों की तकदीर, ऐसे बढ़ रही कमाई

Gulf Crisis के बीच दोस्त ने निभाया फर्ज, नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, रूस ने भारत को की पेशकश

अगला लेख