Hanuman Chalisa

Weather updates : पानी से पटना परेशान, पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड

Webdunia
शनिवार, 5 अक्टूबर 2019 (10:16 IST)
भारी बारिश के बाद बिहार की राजधानी पटना में भयावह जलजमाव को 6 दिन से अधिक हो गए बावजूद इसके कई इलाकों में अब भी पानी भरा हुआ है। इस मामले में सरकार ने उच्चस्तरीय जांच कराने की बात कही है। पटना में दिन में एक-दो बार हल्की बारिश की संभावना है, जबकि तापमान अभी सामान्य ही रहेगा। शहर में आज से कई जगहों पर कैंप लगाए जाएंगे। वहीं दूसरी ओर पहाड़ों पर हिमपात व मैदानी क्षेत्रों में बारिश से ठंड बढ़ गई है। बाढ़ प्रभावित बिहार और कर्नाटक के लिए केंद्र सरकार ने मदद का ऐलान किया है।

आगामी 24 घंटे में बिहार के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। दरअसल मानसूनी सिस्टम अभी भी पूर्वी उत्तरप्रदेश और उससे सटे बिहार के इलाके से होता हुआ झारखंड तक सक्रिय है। अगले 24 घंटे का सवाल है पटना सहित समूचे प्रदेश में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। पूर्वी उत्तरप्रदेश से सटे कुछ एक इलाकों में बारिश की संभावना बताई जा रही है।

पटना में दिन में एक-दो बार हल्की फुहार पड़ने की संभावना है। तापमान अभी सामान्य के करीब ही रहेगा। बाढ़ प्रभावित बिहार और कर्नाटक के लिए केंद्र सरकार ने मदद का ऐलान किया है। सरकार ने नेशनल डिजास्टर रेस्पॉन्स फंड से बिहार को 400 करोड़ और कर्नाटक को 1200 करोड़ रुपए के अग्रिम भुगतान की घोषणा की है। इन दोनों की राज्यों में बाढ़ के चलते सैकड़ों लोग जान गंवा चुके हैं। राहत-बचाव और पुनर्वास कार्यों के लिए केंद्र सरकार ने एनडीआरएफ फंड से बिहार को 400 करोड़ देने की घोषणा की है।
ALSO READ: Weather Updates: MP में जारी रहेगा वर्षा का दौर, अगले 10 दिनों तक नहीं मिलेगी राहत
इसके अलावा बिहार के एसडीआरएफ के लिए अपने हिस्से की दूसरी किस्त को अग्रिम रूप से जारी करने का फैसला किया है। इसके तहत राज्य को 213.75 करोड़ रुपए मिलेंगे। केंद्रीय टीम आज पदाधिकारियों के साथ बैठक करेगी। उसके बाद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में शनिवार और रविवार को दौरा करने के बाद देर शाम उसी दिन दिल्ली वापस लौट जाएगी। पूर्वांचल में मानसून अभी भी बना हुआ है और बादलों की आवाजाही पूर्व की भांति ही बनी हुई है।

शनिवार को हालांकि पूर्वांचल में मानसूनी बादलों की मामूली सक्रियता सुबह से रही और दिन चढ़ने के साथ ही मौसम का रुख मिलाजुला रहा। जबकि इसके बाद आने वाले दिनों में मानसूनी बादलों से दोबारा बारिश की आशंका जताई गई है। इससे पहले दिल्ली एनसीआर में गुरुवार देर शाम मौसम ने करवट ली और राजधानी के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई। बारिश की वजह से कई जगहों पर लोगों को जाम से जूझना पड़ा। बारिश का असर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से संचालन होने वाली उड़ान पर भी पड़ा।
ALSO READ: Weather Updates: उत्तर भारत में बारिश का कहर, 38 की मौत, दिल्ली में यमुना खतरे के निशान के ऊपर
वहीं दूसरी ओर पहाड़ों पर हिमपात व मैदानी क्षेत्रों में बारिश से ठंड बढ़ गई है। गुरुवार देर रात शिमला जिले के ठियोग, नारकंडा, मंडी जिले की चौहारघाटी व कांगड़ा जिले के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि से मटर, सेब व मक्की की फसल को नुकसान पहुंचा। शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब 4 डिग्री की गिरावट आई है। रोहतांग दर्रे सहित लाहुल व मनाली की पहाड़ियों पर कुछ दिन से हल्की बर्फबारी का क्रम जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अभी एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

Top News 16 May: पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स लगा, NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नीदरलैंड्स दौरे पर पीएम मोदी

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

अगला लेख