shiv chalisa

Weather Updates : मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, इन क्षेत्रों में मानसून रहेगा मेहरबान

Webdunia
रविवार, 6 अक्टूबर 2019 (18:40 IST)
नई दिल्ली। पिछले 3 महीने से सक्रिय दक्षिण पश्चिम मानसून की बारिश की कमी को महसूस कर रहे उत्तर और मध्य भारत के इलाकों में बीते सप्ताह मानसून मेहरबान रहा लेकिन मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि इस सप्ताह दक्षिण और पूर्वोत्तर में मानसून सक्रिय रहेगा।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 1 से 6 अक्टूबर के दौरान जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, दिल्ली और राजस्थान सहित 9 राज्यों में सामान्य से बहुत अधिक, उत्तर प्रदेश सहित 3 राज्यों में सामान्य से अधिक तथा हरियाणा में सामान्य बारिश हुई।

उल्लेखनीय है कि उत्तर और मध्य क्षेत्र के एराज्य जून से सितंबर के दौरान सामान्य या सामान्य से कम बारिश के दायरे में थे। पिछले सप्ताह दक्षिण और पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश की कमी दर्ज किए जाने के बाद विभाग ने अगले सप्ताह दक्षिण पश्चिम मानसून की संभावित वापसी शुरु होने से पहले 10 अक्टूबर तक दक्षिण और पूर्वोत्तर क्षेत्र में भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

विभाग ने अक्टूबर के पहले सप्ताह में राष्ट्रीय स्तर पर मानसून की सामान्य बारिश का स्तर 22.5 मिमी रहने का अनुमान व्यक्त किया था, लेकिन पूरे देश में इस अवधि में 22.1 मिमी (अनुमानित सामान्य स्तर से 2 प्रतिशत कम) बारिश हुई। इस दौरान 11 राज्यों में सामान्य से कम और आठ राज्यों में सामान्य से बहुत कम बरिश हुई। बारिश की कमी वाले राज्यों में दक्षिण और पूर्वोत्तर के राज्य शामिल हैं।

विभाग ने अगले सप्ताह के लिए जारी पूर्वानुमान के तहत 10 अक्टूबर तक मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों, कर्नाटक, केरल, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है जबकि छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना के कुछ इलाकों में च्रकवाती हवाओं के साथ बारिश की आशंका व्यक्त की है।

उल्लेखनीय है विभाग ने विलंबित चल रहे दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी पूर्वी राजस्थान से 10 अक्टूबर के बाद शुरु होने की संभावना जताई है।

मौसम संबंधी मानकों के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून की हर साल वापसी पश्चिमी राजस्थान से शुरु होती है। इसके लिएकम से कम पांच दिन तक बारिश नहीं होना अनिवार्य शर्त है। इसके मुताबिक अगले 5 दिनों तक उत्तरी क्षेत्र में बारिश नहीं होने पर मौसम विभाग 10 अक्टूबर के बाद मानसून की वापसी शुरु होने की आधिकारिक घोषणा कर सकेगा।

आधिकारिक तौर पर दक्षिण पश्चिम मानसून केरल तट से दस्तक देने के बाद भारत में एक जून से 31 अगस्त तक सक्रिय रहता है। इसकी वापसी एक सितंबर से पश्चिमी राजस्थान से शुरु होती है और 30 सितंबर तक इसकी पूरे देश से वापसी हो जाती है। पिछले साल भी विलंबित रहने के कारण मानसून की वापसी अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से शुरु हुई थी।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून के विलंबित होने में 'अल नीनो' के प्रभाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। जून में अल नीनो के कारण भारत में मानसून की गति धीमी पड़ने की वजह से उत्तरी राज्यों में मानसून के शुरुआती चरण में काफी कम बारिश दर्ज की गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Strait of Hormuz को लेकर Donald Trump का वॉ‍रशिप प्लान कैसे हुआ फेल, 7 देशों ने क्यों नहीं दिया साथ, भारत ने क्या दिया जवाब

31 मार्च से पहले उपयोग करने पर 500 रुपए तक की PNG फ्री, संकट के बीच क्या है सरकार की योजना

कोच्चि से 180 नौसैनिक और श्रीलंका से 84 शव लेकर उड़ी ईरानी 'मिस्टीरियस फ्लाइट', सीक्रेट रूट से अमेरिका-इजराइल को दिया चकमा!

शौक पड़ा भारी! शख्स ने प्राइवेट पार्ट में डाली पानी की बोतल, डॉक्टरों ने सर्जरी कर बचाई जान, क्‍या है पूरा माजरा

रोबोट को पुलिस ने किया गिरफ्तार, रोड पर चहलकदमी देख बिगडी थी 70 साल की महिला की तबीयत

सभी देखें

नवीनतम

गंगा में इफ्तार पार्टी पड़ी भारी, नाव में खाया नॉनवेज, नदी में फेंके अवशेष, मुस्लिम युवकों पर FIR

छुट्टी नहीं दी तो गुस्‍साए गार्ड ने बैंक मैनेजर को मारी गोली, मैनेजर की मौत

एक रसगुल्‍ले ने ले ली 41 साल के शख्‍स की जान, खुशियां बदलीं मातम में, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे

ईरान बना डोनाल्ड ट्रंप की सबसे बड़ी मुसीबत, क्या 'एस्केलेशन ट्रैप' में फंस गया है अमेरिका?

राज्यसभा में NDA बहुमत के पार, चुनाव में बिखरा विपक्ष, विधायकों की क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को बड़ा नुकसान

अगला लेख