Hanuman Chalisa

Weather update : मुंबई में बारिश से बुरा हाल, उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी

Webdunia
गुरुवार, 6 अगस्त 2020 (09:34 IST)
नई दिल्‍ली। कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बड़ी राहत मिली है। गुरुवार सुबह मौसम सुहाना हो गया। वहीं मुंबई में बारिश के कारण बुरा हाल है। बुधवार को लगातार बारिश के कारण कई हिस्सों में पानी भर जाने से यातायात ठप हो गया। दूसरी ओर मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 7 अगस्त से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

खबरों के मुताबिक, उमस और गर्मी से परेशान दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बड़ी राहत मिली है। यहां गुरुवार सुबह मौसम सुहाना हो गया। वहीं मुंबई में बारिश के कारण बुरा हाल है। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 7 अगस्त से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

7 अगस्त को देहरादून सहित 6 जिलों में भारी बारिश हो सकती है, जबकि 8 और 9 अगस्त को प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में 8 और 9 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। 10 अगस्त के बाद भी बारिश का सिलसिला बरकरार रह सकता है।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बारिश के कारण बुरा हाल है। बुधवार को लगातार बारिश होने के कारण शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया, जिससे यातायात ठप हो गया, जहां लोग थे वहां ही फंस गए। हालात ये हैं कि सिर्फ 12 घंटे में ही मुंबई के कोलाबा इलाके में इतनी बारिश हो गई कि जितनी 46 साल में नहीं हुई थी। मौसम विभाग और बीएमसी की ओर से अपील की जा रही है कि लोग अपने घरों से बाहर ना निकलें।

मुंबई में तेज बारिश होने के कारण ट्रेन के ट्रैक पर भी पानी भर गया। मुंबई-ठाणे-पालघर जैसे इलाकों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई। कर्नाटक में तेज बारिश के बाद स़ॉको पर काफी भर गया। वहीं दूसरी ओर बिहार में बारिश के कारण आई बाढ़ से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख