Hanuman Chalisa

Weather Update : दिल्‍ली समेत कई शहरों में 'कोल्ड डे', इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट

Webdunia
शनिवार, 19 दिसंबर 2020 (09:34 IST)
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश, उत्‍तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। दिल्ली इस वक्त शीतलहर की चपेट में है। ठंड को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज 2 डिग्री तक पारा गिर सकता है। इसके अलावा देश के कई राज्‍यों में कोहरा का कहर जारी है। कहीं-कहीं बारिश या पाला पड़ने की भी चेतावनी जारी की गई है।

खबरों के मुताबिक, पूरे उत्तर भारत में ठंड अभी और सितम ढाएगी। बर्फीली हवाओं का प्रकोप पूरे सप्ताह जारी रहेगा।जबरदस्त बर्फबारी के बाद से दिल्ली में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शीतलहर की वजह से तापमान लुढ़कर 3 डिग्री के करीब जा पहुंचा है।दिल्ली में ठंड को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने कहा है कि इन राज्यों में कोहरे की भी आशंका है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर के असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा और मणिपुर में भी कोहरे की आशंका जाहिर की है।वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भी कई हिस्सों और उत्तरी राजस्थान में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। दरअसल यहां दिन का तापमान भी 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है। ऐसे में इन भागों में कहीं-कहीं पाला भी पड़ सकता है।भारी बर्फबारी का असर उत्तर भारत और मैदानी इलाकों में दिख रहा है।हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर में कई जगहों पर तापमान शून्य से नीचे चला गया है। अगले सप्ताह के दौरान उत्तर भारत में रात का तापमान सामान्य से नीचे रहेगा और एक हफ्ते बाद ही थोड़ी राहत की उम्मीद की जा सकती है।

अगले 24 घंटों के भीतर तमिलनाड़ु के तटीय क्षेत्रों में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में एक से दो स्थानों पर बारिश हो सकती है।अंडमान व निकोबार द्वीप समूह, आंतरिक तमिलनाडु और केरल के भी कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है।उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु के तटीय इलाकों में हल्की से मध्यम के साथ कुछ स्थानों पर बारिश दर्ज की गई।अंडमान व निकोबार द्वीप समूह, केरल, तमिलनाडु और पूर्वी असम में बारिश हुई। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश के भी कई हिस्सों और उत्तरी राजस्थान में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मुंबई में मोहर्रम को 'मातम' में बदलने की साजिश, 14900 मौत के कैप्सूल बरामद!

जेल में सिया की बेशर्म मांग, पुलिस से मांगी शराब और बीयर, केतन हत्‍याकांड में चेतन और सिया लगा रहे एक दूसरे पर आरोप

पेपर लीक के बाद TET परीक्षा रद्द, ओवैसी बोले- सरकार नाकाम; विपक्ष ने खोला मोर्चा

अमरनाथ यात्रा में आतंक के साथ मौसम भी चुनौती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हाईटेक डॉप्लर रडार

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

सभी देखें

नवीनतम

CM डॉ. मोहन यादव पहुंचे हिल स्टेशन कुकरू, ग्रामीणों और महिलाओं से संवाद कर जाना विकास का हाल

अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, दिल्ली-NCR तक महसूस हुए झटके

Operation Sindoor में शहीद 6 जवानों के नाम जारी होने के बाद राजनीतिक घमासान तेज, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर विपक्ष का हमला

अयोध्या राम मंदिर घोटाला, करोड़ों की चोरी से लेकर इस्तीफों और गिरफ्तारियों तक की पूरी टाइमलाइन

जेवर में 6,785 करोड़ का बड़ा निवेश! इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश

अगला लेख