Hanuman Chalisa

Weather Alert : दिल्ली में भीषण ठंड और शीतलहर जारी, 1.8 डिग्री तक गिरा पारा

Webdunia
शुक्रवार, 15 जनवरी 2021 (00:28 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान गुरुवार को गिरकर 1.8 डिग्री सेल्सियस हो जाने के कारण दिल्ली भीषण शीतलहर की चपेट में आ गई, जहां सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह घने से मध्यम कोहरे के कारण पालम में दृश्यता स्तर 100 मीटर और सफदरजंग में 201 रहा।

आईएमडी के अनुसार, यदि दृश्यता स्तर शून्य से 50 मीटर हो तो कोहरा अत्यंत घने की श्रेणी में आता है, दृश्यता स्तर 51 से 200 मीटर होने पर यह घने कोहरे की श्रेणी में आता है, दृश्यता स्तर 201 से 500 मीटर हो तो कोहरा मध्यम की श्रेणी में आता है और यदि दृश्यता स्तर 501 से 1,000 के बीच हो तो कोहरा ‘हल्के’ की श्रेणी में आता है।

सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य तापमान से पांच डिग्री नीचे है, जबकि बुधवार को यह 3.2 डिग्री सेल्सियस था। अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री दर्ज किया गया।जफरपुर, लोधी रोड और रिज मौसम स्टेशनों ने क्रमश: 1.8 डिग्री, 2.4 डिग्री और 3.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया।

यदि मैदानी इलाकों में चार डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया जाता है, तो आईएमडी शीतलहर की घोषणा करता है और यदि तापमान दो डिग्री सेल्सियस या उससे भी नीचे गिर जाता है तो भीषण शीतलहर घोषित की जाती है।

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों से मैदानी इलाकों में चल रही ठंडी एवं शुष्क उत्तरी/उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण उत्तर भारत में तापमान और गिर गया है।

शहर में एक जनवरी को 1.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, जो पिछले 15 साल में इस महीने में सबसे कम तापमान है।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

चिल्ला एलिवेटेड रोड परियोजना से एनसीआर के ट्रैफिक में लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

आजम खान को कोर्ट से झटका, 2 साल की हुई जेल, दिया था यह विवादित बयान

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन, SDM, SDOP सहित नायब तहसीलदार सस्पेंड

अगला लेख