suvichar

Weather Alert : दिल्ली में बढ़ी ठंड, 5.7 डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान

Webdunia
रविवार, 17 जनवरी 2021 (14:50 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, हालांकि भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक अगले 2 दिन में हवाओं की दिशा बदलने की वजह से तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तामपान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।सफदरजंग वेधशाला जहां से पूरे शहर के प्रतिनिधि आंकड़ें मिलते हैं, वहां रविवार सुबह तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी के अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में पूर्वी दिशा से आने वाली हवाएं बह रही है जो बर्फ से ढंके पश्चिमी हिमालय से आने वाली ठंडी उत्तर पश्चिमी हवाओं के मुकाबले अधिक सर्द नहीं होती हैं। उन्होंने कहा, इसलिए अगले दो दिनों में दिल्ली के न्यूनतम तामपान में कुछ वृद्धि होने की उम्मीद है व सोमवार को शहर का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

दिल्ली में शनिवार को अनुकूल गति से हवाएं बहने और प्रदूषकों के छितराव से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में मामूली सुधार आया है और यह ‘गंभीर’ श्रेणी से ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आ गया है। दिल्ली में रविवार सुबह नौ बजे एक्यूआई 347 दर्ज किया गया, जबकि शनिवार को 24 घंटे का औसत एक्यूआई 407 था। इसी प्रकार गत शुक्रवार, गुरुवार और बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी का 24 घंटे का औसत एक्यूआई क्रमश: 460,429 और 354 दर्ज किया गया था।

उल्लेखनीय है कि 0-50 के बीच एक्यूआई को ‘बेहतर’, 51-100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘सामान्य’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel US Conflict : World War 3 का खतरा! मिडिल ईस्ट में मचे हाहाकार के बीच एक्शन में PM मोदी, UAE और बहरीन के सुल्तानों को मिलाया फोन, क्या भारत रुकेगा महायुद्ध?

चीनी एयर डिफेंस का फ्लॉप शो: ईरान में अमेरिका-इजराइल हमलों के आगे पस्त हुआ HQ-9B, 'ऑपरेशन सिंदूर' की यादें हुई ताजा

मिडिल-ईस्ट के महायुद्ध में भारतीय की दर्दनाक मौत, ओमान के पास तेल टैंकर पर भीषण ड्रोन हमला, कांप उठा समंदर

IAEA की बड़ी चेतावनी : रेडियोधर्मी रिसाव से गंभीर नतीजों का खतरा, बड़े शहरों को खाली कराने की नौबत आ सकती है

दुनिया के सबसे बड़े तेल डिपो Aramco पर अटैक, ईरान ने बोला सऊदी अरब पर बड़ा हमला... और खतरनाक हुई जंग

सभी देखें

नवीनतम

जंग की तैयारी में हिन्दुस्तान, ईरान पर हमले के बाद घबराया पाकिस्तान, क्या बोले राष्ट्रपति जरदारी

Benjamin Netanyahu बोले- Donald Trump के साथ मिलकर दुनिया को 'तेहरान के तानाशाह' से बचा रहा है Israele

Middle East Crisis : IndiGo चलाएगा 10 स्पेशल फ्लाइट्स, एयर इंडिया एक्सप्रेस की मस्कट सेवा बहाल, 357 उड़ानें रद्द

अभी जिंदा है 88 अय्यातुल्ला खामनेई, यह लड़ाई लंबी चलेगी

LIVE: अब जरूरत पड़ी तो सेना भी उतारूंगा, डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी

अगला लेख