Hanuman Chalisa

Weather Alert : दिल्ली में घना कोहरा छाया, न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस

Webdunia
रविवार, 24 जनवरी 2021 (13:04 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में रविवार को घने कोहरे की चादर छाई रही और दृश्यता कम होकर 100 मीटर हो जाने से यातायात प्रभावित रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। घने कोहरे की वजह से सफदरजंग में दृश्यता घटकर 200 मीटर और पालम में 100 मीटर रह गई।

आईएमडी के अनुसार दृश्यता 0 से 50 मीटर होने पर बेहद घना कोहरा, दृश्यता 51 से 200 मीटर के बीच होने पर घना कोहरा, दृश्यता 201 से 500 मीटर होने पर मध्यम कोहरा और दृश्यता 501 से 1000 मीटर होने पर हल्का कोहरा होता है।

आईएमडी ने कहा कि दिल्ली में अगले चार दिन मामूली से लेकर घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि पुरवाई हवाओं और बादल छाए रहने की वजह से दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 8.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

अधिकारी ने कहा कि मंगलवार तक तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है क्योंकि हिमाच्छादित पश्चिमी हिमालय से मैदानी इलाकों की ओर बर्फीली हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: दोस्त मेलोनी से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर शेयर किए फोटो

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता व मजदूरों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाये: ओम जैन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गूगल के साथ करेंगे उच्च स्तरीय रणनीतिक बैठक

ईरान युद्ध: कितनी असरदार है भारत की बहु-पक्षीय रणनीति?

सीएम योगी के विजन से यूपी बना ‘एक्सप्रेसवे स्टेट’, 1900 KM नेटवर्क के साथ विकास को मिली रफ्तार

अगला लेख