Hanuman Chalisa

Weather Alert : मौसम विभाग ने दी देश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश की चेतावनी

Webdunia
सोमवार, 26 अप्रैल 2021 (17:24 IST)
नई दिल्ली। भारत के मौसम विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को पूर्वानुमान जारी किया, जिसके मुताबिक मध्य, दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत सहित देश के कई इलाकों में 26 से 30 अप्रैल के बीच नमी भरा मौसम रह सकता है।मौसम विभाग ने बताया कि 26 अप्रैल को तेलंगाना, केरल और माहे (पुडुचेरी) के कुछ इलाकों में 26 अप्रैल से आंधी और बिजली चमकने व 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

आईएमडी के मुताबिक सोमवार को पश्चिम बंगाल के गांगेय मैदानों, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, रायलसीमा, दक्षिण अंदरुनी कनार्टक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल में कुछ स्थानों पर बिजली चमकने की जानकारी मिली।

मौसम विभाग ने बताया कि गुजरात और तटीय ओडिशा में इस अवधि में लू चलने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक 27 अप्रैल को उत्तराखंड, असम, मेघालय, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, केरल और माहे के कुछ इलाकों में मेघगर्जन व बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चल सकती है।
ALSO READ: Weather Alert : दिल्ली में धूलभरी आंधी, वायु गुणवत्ता का स्तर हुआ प्रभावित
मौसम विभाग के मुताबिक 28 अप्रैल को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और उत्तर केरल के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

आईएमडी के मुताबिक 30 अप्रैल को उत्तराखंड,विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, केरल और माहे में मेघगर्जन, बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इसी दिन दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और उत्तर केरल के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET मामले पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 22 लाख बच्चों के साथ हुआ धोखा, शिक्षा मंत्री प्रधान दें इस्तीफा...

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

अगला लेख