Hanuman Chalisa

Weather Alert : कई राज्‍यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्‍तर प्रदेश में बाढ़ से हाहाकार

Webdunia
सोमवार, 29 अगस्त 2022 (09:45 IST)
नई दिल्‍ली। मौसम विभाग ने देश के हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, बिहार और गुजरात राज्‍यों में कहीं हल्‍की तो कहीं भारी बारिश का अनुमान जताया है। वहीं यूपी में गंगा-यमुना में आई बाढ़ से हाहाकार मचा है। वाराणसी में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

खबरों के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, उप हिमालयी पश्चिम बंगा और तेलंगाना में तो बिहार, पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, लक्षद्वीप, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

उत्तराखंड के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश के कई जिले पड़ोसी राज्यों से पानी छोड़े जाने की वजह से बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। प्रयागराज, वाराणसी और गाजीपुर में गंगा नदी खतरे के निशान को पार कर गई हैं। नदियों के बढ़ते जलस्तर से लोग दहशत में हैं।

आज पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुशीनगर, देवरिया और गोरखपुर में तेज हवाओं और गरज चमक के साथ भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा प्रदेश भर के 46 जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्‍तर प्रदेश में गंगा-यमुना में आई बाढ़ से लोग हताहत हैं। प्रयागराज और वाराणसी की स्थिति काफी खराब हो रही है।

वाराणसी के शहंशाहपुर में करीब तीन किलोमीटर इलाका और मीरजापुर की ओर जाने वाली सड़क गंगा में डूब चुकी है। आवागमन बंद कर दिया गया है। धान और सब्जियों के खेतों में लबालब पानी हो गया है। वाराणसी में गंगा में आए बाढ़ से करीब 2 लाख से ज्यादा लोगों पर असर पड़ेगा। वाराणसी में करीब 20101 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। 10 हजार से अधिक लोग लोग विस्थापित हो चुके हैं।

शहर के 20 वार्ड और जिले के 104 गांव प्रभावित हैं। कुल 7048 बाढ़ प्रभावितों को राहत शिविर और रिश्तेदारों के घर पर विस्थापित किया गया है। बाढ़ के पानी से जिले में करीब 370.02 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है। बिहार के उत्तरी भागों के 17 जिलों में भारी वर्षा का पूर्वानुमान है, वहीं प्रदेश के सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार जिले के एक या दो स्थानों पर बहुत भारी वर्षा की चेतावनी है।

मध्य प्रदेश में बारिश से अभी राहत नहीं मिलती दिख रही है। प्रदेश में एक बार फिर कई जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है। आज भी कई जगहों पर अच्छी बारिश के आसार हैं। आज पूर्वी मध्यप्रदेश यानी महाकौशल के जबलपुर से लेकर बुंदेलखंड और बघेलखंड में झमाझम बारिश हो सकती है। रीवा, सागर संभाग के जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या जेलेंस्की ने मेलोनी को होठों पर किस करने की कोशिश की? (वीडियो)

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

Bajaj Chetak और TVS की छुट्टी करेगा Ather EL01! ₹1 लाख से कम में टचस्क्रीन डिस्प्ले और वॉइस कमांड जैसे प्रीमियम फीचर्स

मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले अमेरिका का बड़ा फैसला: सैन्य कमांड से हटा 'इंडो' शब्द, फिर हुआ 'US पैसिफिक कमांड'

WhatsApp पर CEO बनकर ठग ने उड़ाए 10.40 करोड़ रुपए, 63 ट्रांजेक्शन में कंपनी को लगाया बड़ा चूना

सभी देखें

नवीनतम

MP IAS Transfer: 29 IAS अधिकारियों के तबादले, कर्मवीर शर्मा बने भोपाल के नए संभागायुक्त

CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा: स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी, भोपाल में बनेगा ‘वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप लोक’

G7 Summit में Donald Trump का बड़ा बयान- अगर भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका मदद के लिए खड़ा होगा

कोटा में राहुल गांधी बोले- शिक्षा प्रणाली बच्चों पर डालती है दबाव, युवाओं को सिर्फ 5 करियर विकल्प क्यों दिखाए जाते हैं?

डायट के 3,346 पदों का स्थायीकरण, शिक्षा सुधारों को स्थायी आधार दे रही योगी सरकार

अगला लेख