rashifal-2026

Weather Update : देश के कई हिस्‍सों में सर्दी का सितम, शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, घना कोहरा बना मुसीबत

Webdunia
सोमवार, 9 जनवरी 2023 (09:53 IST)
नई दिल्‍ली। देश के कई हिस्‍सों में सर्दी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कई राज्यों में सुबह और रात के समय लोगों को घने कोहरे का सामना करना पड़ रहा है।राजधानी दिल्ली में भी हालात खराब हैं। दिल्ली-एनसीआर और देश के उत्तरी हिस्सों में कड़ाके की ठंड जारी है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शीतलहर के चलते स्कूलों में 14 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। मध्य प्रदेश में रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया है। इस सीजन में ऐसा पहली बार हुआ है।

खबरों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे पश्चिमी हिमालय पर बना हुआ है। एक और पश्चिमी विक्षोभ 10 जनवरी को पश्चिमी हिमालय तक पहुंच गया। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बांग्लादेश के दक्षिणी हिस्से पर बना हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान, गंगा के मैदानी इलाकों में घना कोहरा जारी रह सकता है।

हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में शीतलहर से भीषण शीतलहर की स्थिति जारी रहने की उम्मीद है। हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है। गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और भारी बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में हल्की बारिश हो सकती है। तटीय तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है।

पूरे उत्तर भारत में इन दिनों सर्दी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कई राज्यों में सुबह और रात के समय लोगों को घने कोहरे का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी दिल्ली में भी हालात खराब हैं। राजधानी दिल्ली में शीतलहर के साथ-साथ आज सुबह घना कोहरा छाया रहा।

रेल मंत्रालय के मुताबिक, देश के विभिन्न हिस्सों में जारी कोहरे के कारण कई ट्रेने रद्द कर दी गईं या फिर देरी से चल रही हैं। सोमवार को सुबह साढ़े पांच बजे उत्तर भारत के कई शहरों और इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम दर्ज की गई। कई जगहों पर तो विजिबिलिटी शून्य और माइनस में दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 10 जनवरी के बाद से देश में तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। राजस्थान और बिहार के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब में भी लोग सर्दी की मार झेल रहे हैं। बठिंडा में आज घना कोहरा देखा गया। मौसम विभाग के मुताबिक 10 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लिए ठंड का रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शीत लहर के चलते के स्कूलों में 14 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं।

शिमला में दिन का तापमान 13.8 डिग्री रहा। शहर में शीत लहर का प्रकोप इतना ज्यादा रहा कि रात नौ बजे अधिकतम पारा लुढ़ककर 9.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मौसम विभाग ने आने वाले कई दिनों तक अभी कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है। ऐसे में लोगों से कहा गया है कि दिन में भी सूर्योदय के बाद ही बाहर निकलें।

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। पूरे प्रदेश में रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया है। इस सीजन में ऐसा पहली बार हुआ है। रविवार को एमपी का नौगांव देश का सबसे ठंडा रहा। यहां शनिवार-रविवार की रात को पारा शून्य से नीचे माइनस 1 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी नहीं जाएंगे ढाका, रहमान के शपथ समारोह में नहीं होंगे शामिल, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्‍व

टीपू सुल्तान और शिवाजी महाराज की तुलना पर विवाद, क्या बोले सीएम फडणवीस?

ऑनलाइन गेमिंग को क्यों नहीं समझना चाहिए 'बच्चों का खेल'?

इमरान खान की आंखें हुईं खराब, अस्‍पताल ले जाने की तैयारी, क्या कहती है मेडिकल रिपोर्ट?

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

उत्‍तर प्रदेश के राम मंदिर का वैभव पहुंचा 7 समंदर पार, 20 फरवरी को मॉस्को में होगी भव्य रामलीला

प्रियांक खरगे बोले — RSS शैतान, भाजपा उसकी छाया; फंडिंग पर उठाए सवाल

SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी पर सख्त हुआ चुनाव आयोग, पश्चिम बंगाल के 7 अफसर सस्पेंड

LIVE: पीएम मोदी करेंगे AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन

सम्राट विक्रमादित्य के सम्मान में स्थापित होगा देश का सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्‍ट्रीय अलंकरण सम्मान : मोहन यादव

अगला लेख