Hanuman Chalisa

Weather Update : मोंथा चक्रवात से बिगड़ा मौसम, बारिश के साथ ठंड ने दी दस्‍तक, कई राज्‍यों में अलर्ट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 30 अक्टूबर 2025 (11:04 IST)
Weather Update News : चक्रवाती तूफान मोंथा के कारण 30 और 31 अक्टूबर को देश के कई हिस्सों में मौसम का बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। बारिश के साथ कई राज्‍यों में ठंड ने दस्‍तक दे दी है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, बंगाल, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मोंथा चक्रवात के चलते दक्षिण और पूर्वी भारत में तेज हवाएं और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कहीं बर्फबारी, कहीं भारी बारिश और कहीं तेज तूफान का असर देखने को मिल सकता है। अक्टूबर का महीना खत्म होते-होते देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है।

खबरों के अनुसार, देश के कई हिस्सों में मौसम का बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। बारिश के साथ कई राज्‍यों में ठंड ने दस्‍तक दे दी है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, बंगाल, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
ALSO READ: Weather Update : छठ पूजा के बीच मौसम ने ली करवट, दिल्‍ली से बिहार तक बारिश का अलर्ट
मोंथा चक्रवात के चलते दक्षिण और पूर्वी भारत में तेज हवाएं और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कहीं बर्फबारी, कहीं भारी बारिश और कहीं तेज तूफान का असर देखने को मिल सकता है। अक्टूबर का महीना खत्म होते-होते देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में अगले दो-तीन दिन तक आंशिक बादल छाए रहेंगे।

उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों में बादलों की आवाजाही रहेगी। झारखंड में रांची समेत कई जिलों में बारिश और कंपकंपाती हवा ने दिसंबर जैसी ठंड ला दी है। दक्षिणी राज्यों में चक्रवाती असर के कारण कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश की संभावना है। तेलंगाना में तेज हवाएं चलने की संभावना है।

वहीं तमिलनाडु और रायलसीमा में बारिश के छींटे पड़ सकते हैं। गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र के कोंकण, गोवा और मराठवाड़ा में बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश में मौसम ठंडा रहेगा और कुछ स्थानों पर बारिश संभव है। छत्तीसगढ़ में भी हल्की बारिश हो सकती है। राजस्थान में एक नए मौसमी तंत्र के असर से राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश होने के आसार हैं।
ALSO READ: Weather Update : चक्रवाती तूफान मोंथा का किन राज्यों में होगा असर, IMD ने कहां दी भारी बारिश की चेतावनी
आईएमडी ने वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से उत्तराखंड में बारिश, बर्फबारी एवं हिमाचल प्रदेश में हिमपात होने की संभावना बरकरार रखी है। उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी का अलर्ट है। अब भीषण चक्रवात 'मोंथा' कमजोर होकर एक चक्रवाती तूफान में बदल गया है और आंध्र प्रदेश के साथ तेलंगाना से भी आगे बढ़ गया।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह की अध्यक्षता में हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, सीएम योगी समेत 4 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल

सीएम योगी के विजन से यूपी बना ‘एक्सप्रेसवे स्टेट’, 1900 KM नेटवर्क के साथ विकास को मिली रफ्तार

सीएम योगी की सख्ती से टले 2 बाल विवाह, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित हुआ बेटियों का भविष्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने मां दंतेश्वरी के किए दर्शन, गृह मंत्री अमित शाह संग बस्तर बैठक में विकास पर जोर

Delhi-NCR और उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई शहरों में तापमान 47 डिग्री के पार, IMD की चेतावनी

अगला लेख