Hanuman Chalisa

Weather Update : अब बढ़ेगी ठंड, इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट, जानें देशभर का मौसम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 2 नवंबर 2025 (17:02 IST)
Weather Update News : पहाड़ी राज्यों और मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट होगी, जिससे ठंड बढ़ेगी। हिमाचल में 4 और 5 नवंबर को बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। अरब सागर में बना डिप्रेशन सिस्टम शनिवार को कमजोर हो गया। इससे बारिश का दौर लगभग थम गया। लेकिन बारिश का दौर 3 नवंबर से फिर शुरू होगा। जिससे कई राज्‍यों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। वहीं राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में प्रदूषण गंभीर होता जा रहा है।

खबरों के अनुसार, पहाड़ी राज्यों और मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट होगी, जिससे ठंड बढ़ेगी। हिमाचल में 4 और 5 नवंबर को बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। अरब सागर में बना डिप्रेशन सिस्टम शनिवार को कमजोर हो गया। इससे बारिश का दौर लगभग थम गया। लेकिन बारिश का दौर 3 नवंबर से फिर शुरू होगा। जिससे कई राज्‍यों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
ALSO READ: Weather Update : दिल्ली-NCR में छाया कोहरा, यहां कंपा रही ठंड, किन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट
वहीं राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में प्रदूषण गंभीर होता जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिन तक मोंथा चक्रवाती तूफान के असर से बिहार, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान जताया है, लेकिन दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में बादलों की आवाजाही के अलावा बारिश के आसार कम हैं।

अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे के राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा और अजमेर संभाग के अलावा आसपास के जिलों में बारिश का अनुमान है। बिहार में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश का अनुमान जताया गया है। तापमान में गिरावट से दिल्ली से राजस्थान तक कड़ाके की ठंड महसूस होगी।
ALSO READ: Weather Update : चक्रवात मोंथा ने कई राज्यों में बरसाया पानी, ठंड और बारिश से बढ़ाई परेशानी
उत्‍तराखंड में मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके साथ ही सोमवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का अनुमान है। जिससे प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में दो दिनों तक आंशिक बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है।
ALSO READ: Weather Update : मोंथा चक्रवात से बिगड़ा मौसम, बारिश के साथ ठंड ने दी दस्‍तक, कई राज्‍यों में अलर्ट
पहाड़ों पर एक बार फिर से मौसम बदल रहा है। 4 और 5 नवंबर कोमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर के अलावा रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। अगले 2 दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
Edited By : Chetan Gour
Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

वाराणसी में नमो घाट पर पर्यटक की हत्‍या, सुरक्षा गार्डों ने पीट-पीटकर ली जान, जानिए क्‍या है मामला?

सुरक्षाबलों ने बारामुल्‍ला में किया आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में आरपीजी गोला-बारूद बरामद

ट्विशा शर्मा का हुआ अंतिम संस्कार, भाई ने दी मुखाग्नि, मां ने हाथ जोड़कर दी विदाई

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

मोदी सरकार के खिलाफ की जा रही साजिश, राहुल गांधी के आरोपों पर BJP का पलटवार

अगला लेख