Hanuman Chalisa

Weather Update : अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कई राज्‍यों में शीतलहर का अलर्ट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 15 नवंबर 2025 (18:38 IST)
Share Market Update News : देश में मौसम तेजी से बदल रहा है। नवंबर के अंत और दिसंबर की शुरुआत में सर्दी और बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि नवंबर में तापमान और गिर सकता है, जिससे सर्दी में इजाफा हो सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि नवंबर के आखिरी दिनों और दिसंबर के पहले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। इस वजह से सर्दी और बढ़ेगी। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है। पूर्वी राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में कड़ाके की ठंड महसूस होगी।

खबरों के अनुसार, देश में नवंबर के अंत और दिसंबर की शुरुआत में सर्दी और बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि नवंबर में तापमान और गिर सकता है, जिससे सर्दी में इजाफा हो सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि नवंबर के आखिरी दिनों और दिसंबर के पहले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। इस वजह से सर्दी और बढ़ेगी।
ALSO READ: Weather Update : उत्‍तर भारत में सर्दी का सितम, जानिए कहां है पारा माइनस 5 से कम
देश के कई हिस्सों में तापमान अचानक 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है। पूर्वी राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में कड़ाके की ठंड महसूस होगी। तमिलनाडु, केरल और माहे में 16 नवंबर तक भारी बारिश की आशंका है।

आंध्र प्रदेश और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में 16 से 18 नवंबर के बीच तेज बारिश और गरज के साथ छींटें पड़ सकती हैं। दिल्ली में ठंड बढ़ने के साथ प्रदूषण भी चिंताजनक स्तर पर पहुंच चुका है। शहर के कई इलाकों में AQI 400 के पार चला गया है, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। ठंडी हवाओं और स्थिर मौसम स्थितियों के कारण आने वाले दिनों में प्रदूषण और बढ़ सकता है।
ALSO READ: Weather Update : 3 राज्यों में कोल्ड वेव का अलर्ट, कैसा रहेगा पूर्वोत्तर का तापमान?
उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों में ठंड तेजी से बढ़ सकती है। IMD के अनुसार, लखनऊ, मेरठ, मुजफ्फरनगर जैसे शहरों में न्यूनतम तापमान 11 सेंटीग्रेड से नीचे जा सकता है। कानपुर, बरेली, अयोध्या और बाराबंकी में तापमान 8–10 सेंटीग्रेड तक लुढ़क सकता है। उत्तर प्रदेश और झारखंड में चल रही ठंडी हवाओं का असर सीधे बिहार में महसूस होगा।

छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में भी शीतलहर की आशंका जताई गई है। तमिलनाडु और केरल के कुछ इलाकों में 16 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही 16 से 18 नवंबर के बीच आंध्र प्रदेश और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है। उत्तराखंड में 16 नवंबर से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।
ALSO READ: Weather Update : पहाड़ों पर बर्फबारी से इन राज्यों में चमकी ठंड, जानिए कहां कैसा है मौसम
पिछले 24 घंटे के दौरान दक्षिण तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो जगह भारी बारिश दर्ज की गई। तमिलनाडु और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। तटीय कर्नाटक में हल्की बारिश देखी गई। विदर्भ, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर से गंभीर शीतलहर की स्थिति रही।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख