Hanuman Chalisa

Weather Update : कई राज्‍यों में शीतलहर का अलर्ट, जानिए कहां पड़ेगी जमकर ठंड

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 17 नवंबर 2025 (12:12 IST)
Weather Update News : देश से मानसून विदा हो चुका, लेकिन दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर अब भी जारी है। जिससे कारण इन राज्यों में ठंड का असर और ज्यादा बढ़ेगा। वहीं उत्तर भारत में सर्दी का सितम शुरू होने वाला है। पूर्वी और उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 2-3 दिनों तक शीतलहर जारी रहेगी। मध्यप्रदेश में इस बार नवंबर की शुरुआत से ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बीती रात भोपाल और इंदौर में पारा 6.4 डिग्री तक दर्ज हुआ, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के चलते 2 दिन और मध्य प्रदेश में शीतलहर का असर रहेगा। मध्य प्रदेश में आज 23 जिलों में कोल्डवेव और कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है।
 
खबरों के अनुसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर अब भी जारी है। जिससे कारण इन राज्यों में ठंड का असर और ज्यादा बढ़ेगा। वहीं उत्तर भारत में सर्दी का सितम शुरू होने वाला है। पूर्वी और उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 2-3 दिनों तक शीतलहर जारी रहेगी। मध्यप्रदेश में इस बार नवंबर की शुरुआत से ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बीती रात भोपाल और इंदौर में पारा 6.4 डिग्री तक दर्ज हुआ, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है।
ALSO READ: Weather Update : उत्‍तर भारत में सर्दी का सितम, जानिए कहां है पारा माइनस 5 से कम
उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के चलते 2 दिन और मध्य प्रदेश में शीतलहर का असर रहेगा। मध्य प्रदेश में आज 23 जिलों में कोल्डवेव और कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। बढ़ती ठंड व शीतलहर को देखते हुए मध्य प्रदेश में स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है। हालांकि इंदौर भोपाल के स्कूलों में अब तक बदलाव नहीं किया गया है। पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं ने मैदानों में रात का तापमान और नीचे कर दिया है।

पिछले 24 घंटों में कई राज्यों में ठंड का असर तेज रहा। पूर्वी राजस्थान और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में शीतलहर और गंभीर शीतलहर दर्ज की गई। वहीं उत्तर प्रदेश और झारखंड के कुछ हिस्सों में भी ठंडी हवाओं का असर जारी रहा। दक्षिण भारत में एक निम्न दबाव क्षेत्र के कारण तमिलनाडु, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और अंडमान-निकोबार में आज (17 नवंबर) से 22 नवंबर के बीच बारिश होने की संभावना है।
ALSO READ: Weather Update : 3 राज्यों में कोल्ड वेव का अलर्ट, कैसा रहेगा पूर्वोत्तर का तापमान?
कई जगहों पर तेज बारिश, बिजली चमकने और गरज वाले बादलों की स्थिति बन सकती है। दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा, लेकिन कुछ जगहों पर हल्का कोहरा भी दिख सकता है। उत्तर प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट के कारण हल्की शीतलहर का अलर्ट जारी है।

बिहार में सुबह-शाम ठंड काफी बढ़ गई है। कई जगहों पर कोहरे की संभावना है। राजस्थान में शेखावाटी क्षेत्र में ठंड ज्यादा है और तापमान सामान्य से काफी नीचे है। आंध्र प्रदेश, रायलसीमा में आज और कल के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी है।
ALSO READ: Weather Update : पहाड़ों पर बर्फबारी से इन राज्यों में चमकी ठंड, जानिए कहां कैसा है मौसम
मध्यप्रदेश में इस बार नवंबर की शुरुआत से ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बीती रात भोपाल और इंदौर में पारा 6.4 डिग्री तक दर्ज हुआ, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री रहा। राजगढ़ सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 6 डिग्री तक पहुंच गया।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

कर्नाटक में सिद्धारमैया का इस्तीफा: राज्यपाल के सचिव को सौंपी चिट्ठी, भावुक हुए

कांग्रेस के संकटमोचक डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री, जानिए उनकी 5 बड़ी खूबियां

गर्मी से मिलेगी बड़ी राहत: दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में 29 मई से शुरू होगी प्री-मानसून बारिश, IMD का अलर्ट

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

BJP का 4 राज्यों में बड़ा बदलाव, दिल्ली की कमान हर्ष मल्होत्रा को, हरियाणा में पहली बार महिला अध्यक्ष

अगला लेख