khatu shyam baba

Weather Update : दिल्ली में टूटा कई सालों का रिकॉर्ड, इन राज्‍यों में शीतलहर और कोहरे का अलर्ट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 14 जनवरी 2026 (11:19 IST)
Weather Update News : देश के कई राज्यों में कोल्ड वेव और घने कोहरे का असर जारी है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत उत्तर भारत में अगले कुछ दिन ठंड से राहत नहीं मिलेगी। वहीं राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है। शीतलहर के साथ घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। दिल्ली में मंगलवार (13 जनवरी) को पिछले 3 सालों की जनवरी महीने की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई, वहीं चंडीगढ़ में भी बीते 9 वर्षों की सबसे ठंडी रात रही। IMD के अनुसार, श्रीनगर सिटी में आज न्यूनतम तापमान -3 सेंटीग्रेड दर्ज किया गया।

खबरों के अनुसार, देश के कई राज्यों में कोल्ड वेव और घने कोहरे का असर जारी है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत उत्तर भारत में अगले कुछ दिन ठंड से राहत नहीं मिलेगी। वहीं राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है। शीतलहर के साथ घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई है।
ALSO READ: Weather Update : राजस्थान और हरियाणा में पारा शून्य के करीब, IMD ने इन राज्यों के लिए दी भीषण ठंड और घना कोहरे की चेतावनी
दिल्ली में मंगलवार (13 जनवरी) को पिछले 3 सालों की जनवरी महीने की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई, वहीं चंडीगढ़ में भी बीते 9 वर्षों की सबसे ठंडी रात रही। IMD के अनुसार, श्रीनगर सिटी में आज न्यूनतम तापमान -3 सेंटीग्रेड दर्ज किया गया।

उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में सुबह के समय अगले 5-6 दिनों तक घने कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में कोल्ड डे की चेतावनी भी जारी की गई है। महाराष्ट्र के तापमान में एक-दो दिन में 2-3 डिग्री की गिरावट संभव है।
ALSO READ: Weather Update : शीतलहर से ठिठुरा उत्तर भारत, बर्फीली हवाओं से कांपे कई राज्य, जानें देशभर का मौसम
वहीं गुजरात और देश के अन्य हिस्सों में फिलहाल बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कई जगह न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम तापमान 1 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। उत्तर प्रदेश में भी ठंड का असर साफ दिख रहा है। सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है, जिससे सड़कों पर दिखाई देना मुश्किल हो जाएगा।

राजस्थान में सर्दी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। प्रदेश के कई इलाकों में ठंड काफी ज्यादा पड़ रही है। बीते 24 घंटों में 10 से अधिक जगहों पर न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। पश्चिम बंगाल में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है, जिससे सर्दी से थोड़ी राहत मिली है।
ALSO READ: Weather Update: भीषण ठंड की चपेट में उत्तर भारत, IMD ने बताया कब मिलेगी राहत
मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक हफ्ते तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हिमाचल प्रदेश में 16 जनवरी से बर्फबारी होने की संभावना है। बिहार के कई जिलों में आज घने कोहरे का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने राज्य के 18 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक बनेगा अहमदाबाद स्टेशन: 2,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा 16 मंजिला स्टेशन, देखें ड्रोन तस्वीरें

युद्ध काल में होली के दिन महंगा हुआ सोना चांदी, जानिए क्या है आपके शहर में दाम?

अगला लेख