दिल्ली में गर्मी से राहत, 2 दिन बाद फिर चलेगी लू

Webdunia
बुधवार, 11 मई 2022 (12:06 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में अधिकतम तापमान बुधवार को 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है और इसके बाद नमीयुक्त पुरवैया हवाओं के कारण लू और शुष्क पछुआ हवाएं चल सकती हैं।
 
आज का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार से दिल्ली में एक बार फिर भीषण गर्मी का अनुमान जताया गया था, हालांकि चक्रवात असानी के प्रभाव से चल रही पुरवैया हवाओं ने राष्ट्रीय राजधानी को भीषण गर्मी से बचा लिया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, शुक्रवार से लू चलने की संभावना है।
 
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन), महेश पलावत ने कहा, 'चक्रवात असानी के प्रभाव से क्षेत्र में चल रही पुरवैया हवाएं पारे को नियंत्रण में रख रही हैं। अगले कुछ दिनों में दिल्ली में तापमान में तेज वृद्धि तो नहीं होगी, लेकिन उमस बढ़ने से परेशानी हो सकती है।'
 
उन्होंने कहा कि पुरवैया हवाओं के बिना तापमान 46-47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया होता।’’ पलावत ने कहा कि गंभीर चक्रवात असानी के प्रभाव से पुरवैया हवाएं मंद पड़ जाएंगी। एक के बाद एक हल्की बारिश, गरज के साथ बारिश और तेज हवाओं ने पिछले सप्ताह भीषण गर्मी से कुछ राहत प्रदान की थी।
 
दिल्ली में मार्च महीने में मौसम गर्म और शुष्क था। मार्च में अनुमान के मुताबिक सामान्य 15.9 मिलीमीटर वर्षा होनी थी जो नहीं हुई। अप्रैल में 12.2 मिलीमीटर के मासिक औसत वर्षा के मुकाबले 0.3 मिलीमीटर बारिश हुई। महीने के अंत में भीषण गर्मी ने दिल्ली के कई हिस्सों में पारा 46 डिग्री और 47 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा दिया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Lok Sabha Chunav : रायबरेली में प्रियंका गांधी संभाल रहीं भाई राहुल का चुनावी कैंपेन, PM मोदी को लेकर लगाया यह आरोप

Sandeshkhali Case : बैरकपुर में प्रधानमंत्री मोदी का दावा, बोले- प्रताड़ित महिलाओं को धमका रहे TMC के गुंडे

केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव में दी 10 गारंटी, कहा फेल हुआ भाजपा का प्लान

Gold ETF से निवेशकों ने अप्रैल में निकाले 396 करोड़, जानिए क्‍या है कारण...

FPI ने मई में की 17000 करोड़ से ज्‍यादा की निकासी, चुनाव काल में क्‍या है विदेशी निवेशकों का रुख

पाक अधिकृत कश्मीर में चौथे दिन भी हड़ताल जारी, स्थिति तनावपूर्ण

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की केजरीवाल को सीएम पद से हटाने वाली याचिका

Lok Sabha Elections LIVE: पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा, जम्मू कश्मीर में सबसे कम मतदान

पीएम मोदी आज शाम वाराणसी में, करेंगे 6 किलोमीटर लंबा रोड शो

CBSE 10th Result 2024 : सीबीएसई 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, 93.6% विद्यार्थी उत्तीर्ण

अगला लेख