Weather Update: गर्मी से मिलेगी राहत, बारिश से बदलेगा मौसम

Webdunia
बुधवार, 13 अप्रैल 2022 (15:19 IST)
नई दिल्ली। भीषण गर्मी से तप रहे समूचे उत्तर और मध्यभारत के लिए यह राहतभरी खबर है कि अगले 10 दिन तक तापमान में गिरावट आएगी और लू चलनी बंद होगी। हालांकि अप्रैल के आखिरी हफ्ते में गर्मी फिर से प्रचंड रूप दिखाने लगेगी। संभावना है कि देश के कई स्थानों पर तापमान के पिछले सभी रिकॉर्ड टूट सकते हैं। हल्की बारिश की संभावना है।

ALSO READ: Weather update : उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में लू का प्रकोप, जानिए कैसा रहेगा देश के अन्य राज्यों का हाल
 
कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे चुका है। इसके असर से कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 13-14 अप्रैल को हल्की बारिश की संभावना है। कहीं-कहीं तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी संभव है। उसके बाद 18 अप्रैल को फिर से एक और पश्चिमी विक्षोभ आएगा। उसका असर उत्तर से मध्य भारत तक 22 अप्रैल तक रहेगा। फिर 23 अप्रैल के बाद तापमान में तेज बढ़ोतरी होगी।
 
स्काईमेट के अनुसार अप्रैल और मई में अरब सागर या बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर आ रहीं हवाएं हर हफ्ते कम से कम एक बार बड़ी राहत पहुंचाएंगी। इनके असर से तेज गर्मी के दौरान दोपहर बाद अचानक बादल बनेंगे और शाम को गरज के साथ बारिश होगी। ऐसी घटनाएं आने वाले हर हफ्ते होगी। गुजरात, उत्तरी महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में अगले 2 हफ्तों के दौरान बादलों की आवाजाही 2-3 बार संभव है। बारिश के आसार कम हैं, लेकिन तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट आ सकती है हालांकि, 23 अप्रैल के बाद गर्मी फिर बढ़ेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी : प्रधानमंत्री मोदी

आगर-मालवा में एसपी से भिड़े भाजपा विधायक, FIR के बदले पुलिसकर्मियों पर 3 लाख की रिश्वत लेने का आरोप

NCW के सामने पेश नहीं हुए बिभव कुमार, स्वाति मालीवाल से बदसलूकी का मामला

कांग्रेस से बोले पीएम मोदी, बुंदेलखंड की धरती पर आकर देखों वीरता क्या होती है?

अगला लेख