ममता का ऐलान, अकेले लडूंगी CAA और NRC के खिलाफ लड़ाई, कांग्रेस-लेफ्ट पर लगाया गंदी राजनीति का आरोप

Webdunia
गुरुवार, 9 जनवरी 2020 (13:45 IST)
कोलकाता/मुंबई। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऐलान किया है कि वे 13 जनवरी को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में शामिल नहीं होंगी। ममता ने कहा कि वे नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) के खिलाफ अकेले ही लड़ाई लड़ेंगी। ममता ने पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और लेफ्ट पर डर्टी पॉलिटिक्स का आरोप भी लगाया।
 
केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में बुधवार को वाममोर्चा और कांग्रेस के बंगाल बंद पर तृणमूल प्रमुख और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने करारा प्रहार किया। हिंसक प्रदर्शन, तोड़फोड़, आगजनी और यातायात में व्यवधान पर नाराजगी जाहिर करते हुए ममता ने कहा कि बंद के नाम पर गुंडागर्दी की जा रही है। इसे आंदोलन नहीं कहा जा सकता है।
 
ALSO READ: हिंसा के विरोध में JNU के छात्रों का मार्च, VC को हटाने की मांग
 
मुंबई में शुरू हुई गांधी शांति यात्रा : मुंबई में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा  ने गांधी शांति यात्रा की शुरुआत की।
 
ALSO READ: 2 महिलाओं को भारी पड़ा अमित शाह के सामने CAA का विरोध, घर कराया गया खाली
 
यात्रा में शामिल होने के लिए मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर एनसीपी चीफ शरद पवार पहुंचे। उनके साथ नवाब मलिक, प्रकाश आंबेडकर और पृथ्वीराज चव्हाण भी मौजूद थे। यात्रा महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, हरियाणा से होकर 30 जनवरी को दिल्ली के राजघाट पर खत्म होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Lok Sabha Elections : मतदान के आंकड़े 48 घंटे के भीतर जारी करने की मांग, Supreme Court ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब

प्रधानमंत्री मोदी लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं : अरविंद केजरीवाल

कांग्रेस का माओवादी घोषणा पत्र लागू हुआ तो भारत दिवालिया हो जाएगा : प्रधानमंत्री मोदी

बिभव ने स्वाति मालीवाल के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, लगाया यह आरोप...

वैवाहिक बलात्कार : नए कानून को लेकर याचिका पर SC ने केंद्र से मांगा जवाब

अगला लेख