West Bengal : ममता बनर्जी अब भी मुख्‍यमंत्री पद के लिए पहली पसंद

Webdunia
शनिवार, 27 फ़रवरी 2021 (19:40 IST)
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल (West Bengal) विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत झोंकने वाली भाजपा (BJP) के लिए यह खबर चिंता वाली हो सकती है कि राज्य के मुख्‍यमंत्री के रूप में ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) आज भी लोगों की पहली पसंद हैं। ज्यादातर लोग ममता के कामकाज भी अच्छा मांगते हैं। 
ALSO READ: BJP को फायदा पहुंचाने के लिए पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी ने लगाया आरोप
दरअसल, एबीपी न्यूज के ओपिनियन पोल के मुताबिक आधे से यानी 56 फीसदी लोगों की मुख्‍यमंत्री के रूप में पहली पसंद ममता दीदी ही हैं। दूसरी ओर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को 25 फीसदी लोग मुख्‍यमंत्री देखना चाहते हैं, वहीं मुकुल रॉय के पक्ष में मात्र 9 फीसदी लोग ही नजर आए। 
ALSO READ: 5 राज्यों का चुनाव कार्यक्रम : यह चुनाव आयोग है या सरकार का रसोईघर?
वर्तमान में सत्तारूढ़ ममता बनर्जी के कामकाज को 54 फीसदी लोग अच्छा मानते हैं, वहीं 34 फीसदी लोगों का यह भी मानना है कि ममता सरकार का कामकाज अच्छा नहीं है। हालांकि 18 फीसदी के लगभग लोग उनके कामकाज को औसत मानते हैं। इस पोल में लोगों ने यह भी माना है कि पामेला गोस्वामी से जुड़ा कोकीन कांड भगवा पार्टी र्क नुकसान कर सकता है। इसके साथ ही 46 फीसदी लोग सीबीआई और ईडी की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित मानते हैं। 
ALSO READ: खास खबर : पश्चिम बंगाल में ‘परिवर्तन’ का बिगुल फूंकेंगे मध्यप्रदेश भाजपा के दिग्गज चेहरे

अपनी बेटी की वापसी चाहते हैं बंगाली : चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के सत्ता में लौटने का शनिवार को भरोसा जताते हुए कहा कि राज्य के लोग अपनी असली नेता की सत्ता में वापसी कराने का मन बना चुके हैं।
ALSO READ: तारीखों के ऐलान के साथ ही पश्चिम बंगाल में चढ़ा सियासी पारा, बेटी VS बुआ पर घमासान
राज्य में 27 मार्च से 29 अप्रैल तक 8 चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। मतगणना 2 मई को होगी। किशोर की टीम ‘आई-पैक’ तृणमूल कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान की योजना बनाने की जिम्मेदारी संभाल रही है। किशोर ने अपने एक ट्वीट में कहा कि देश में लोकतंत्र के लिए मुख्य मुकाबला पश्चिम बंगाल में होगा।
 
उन्होंने कहा कि राज्य के लोग चाहते हैं कि उनकी बेटी सत्ता में वापस आए और 2 मई को चुनाव परिणामों की घोषणा होने के साथ उनके इस ट्वीट को निकालकर लोग देख सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

Weather Update : असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 6 लाख से ज्‍यादा लोग प्रभावित, मृतकों की संख्या पहुंची 19

राजस्थान : IPL मैचों पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 10 लाख से ज्‍यादा नकदी बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

150 पाकिस्तानी संपर्क, ज्योति मल्होत्रा से कनेक्शन, ऐसी है पाक जासूस जसबीर की कहानी

अगला लेख