बंगाल में नहीं थम रही हिंसा, हुगली में दो गुटों में पथराव और आगजनी, BJP ने निकाली थी शोभायात्रा

Webdunia
रविवार, 2 अप्रैल 2023 (22:30 IST)
रिषड़ा (पश्चिम बंगाल)। West Bengal News Updates : पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के रिषड़ा में रविवार की शाम रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान दो समूहों में संघर्ष हो गया। शोभायात्रा में शामिल भाजपा के उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने बताया कि रिषड़ा थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर यह घटना हुई।

उन्होंने आरोप लगाया कि महेश में लोग शोभायात्रा के साथ जगन्नाथ मंदिर जा रहे थे, उसी दौरान उन पर पथराव हुआ। चंदननगर थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि संघर्ष शाम करीब सवा छह बजे शुरू हुआ।
 
आईपीएस अधिकारी ने पीटीआई से कहा कि शोभायात्रा अपने पारंपरिक मार्ग से जा रही थी, तभी एक समूह ने उन पर पथराव कर दिया। हमने तत्काल स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और स्थिति अब नियंत्रण में है।
 
एक अधिकारी ने बताया कि फिर से संघर्ष भड़कने से रोकने के लिए फिलहाल इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
 
घोष ने कहा कि भाजपा के पुरसुराह से विधायक बिमान घोष पथराव में घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
उन्होंने दावा किया कि शोभायात्रा में कई महिलाएं और बच्चे भगवा झंडे लेकर चल रहे थे। अचानक, सड़क के एक ओर से उन पर पथराव किया गया। पथराव में कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। मुझे और कुछ अन्य नेताओं को बचा कर वहां से निकाल लिया गया।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ देर तक मूक दर्शक बने रहने के बाद पुलिस ने अंतत: उन उपद्रवियों को खदेड़ दिया।
 
सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने सवाल किया है कि रामनवमी के दो दिन बाद शोभायात्रा निकालने की जरूरत क्या थी।
 
तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता जॉयप्रकाश मजूमदार ने पीटीआई से कहा कि वे लोग रमजान के पाक महीने में रामनवमी की शोभायात्रा निकालने पर क्यों अड़े हुए हैं? रामनवमी की शोभायात्रा दो दिन बाद क्यों निकाली गई? भाजपा राजनीतिक लाभ के लिए बंगाल में दंगे कराना चाहती है।
 
उन्होंने कहा कि कुछ संवेदनशील इलाकों में धार्मिक शोभायात्रा निकालकर भाजपा दिक्कतें पैदा करना चाहती है। उन्होंने कहा कि वह ऐसे हालात पैदा कर रही है जिनमें राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की जा सके।
 
मजूमदार ने दावा किया कि शोभायात्रा में शामिल लोग हथियार लिए हुए थे, जिससे लोगों में डर फैल गया। भाषा Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

RJD में कौन है जयचंद, जिसका लालू पु‍त्र Tej Pratap Yadav ने अपने मैसेज में किया जिक्र

Floods in Northeast India : उफनती बोमजीर नदी में फंसे 14 लोगों को IAF ने किया रेस्क्यू

शिवसेना UBT ने बाल ठाकरे को बनाया 'सामना' का एंकर, निकाय चुनाव से पहले AI पर बड़ा दांव

विनाशकारी बाढ़ से असम अस्त व्यक्त, गौरव गोगोई के निशाने पर हिमंता सरकार

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, मस्क के करीबी इसाकमैन नहीं बनेंगे NASA चीफ

सभी देखें

नवीनतम

अंदर से कैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है पाकिस्तान

दक्षिण पश्चिम मानसून की परिस्थितियां अनुकूल, अनेक राज्यों में बारिश की संभावना, दिल्ली में उड़ानों का मार्ग बदला

Coronavirus : देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मामले, 24 घंटे में 363 नए केस आए सामने

रूस पर यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, 40 से ज्यादा लड़ाकू जेट ध्वस्त

MP : सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन, कटनी, दतिया SP और चंबल IG-DIG हटाए गए

अगला लेख