भाजपा का तीखा हमला, लोकतंत्र का गला घोंट रही तृणमूल

Webdunia
सोमवार, 14 मई 2018 (16:37 IST)
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में मतदान के दौरान हिंसा की खबरों पर तीखी प्रतिक्रिया में भाजपा ने सोमवार को कहा कि ममता बनर्जी को जनता पर भरोसा नहीं है और उनकी पार्टी की ओर से भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले करना लोकतंत्र का गला घोंटना है।


भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने यहां कहा, पंचायत चुनाव में ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भाजपा से डर गई हैं। तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं, बूथों पर कब्जा किया जा रहा है, तृणमूल सरकार के मंत्री हमारे कार्यकर्ताओं को थप्पड़ मार रहे हैं। इस मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए।

उन्होंने राज्य में तृणमूल कांग्रेस पर खूनखराबा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि गुंडे हमला कर रहे हैं और पुलिस मौन है। हुसैन ने कहा कि ममता को जनता पर भरोसा नहीं है। उल्लेखनीय है कि कूच बिहार के एक बूथ पर ममता बनर्जी सरकार में मंत्री रबींद्र नाथ घोष द्वारा एक भाजपा समर्थक को कथित तौर पर चांटा मारने की खबर है। बताया जाता है कि यह घटना जब हुई तब पुलिस भी मौजूद थी।

पंचायत चुनाव के दौरान राज्य के कई अन्य इलाकों से भी हिंसा की खबरें आई हैं। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट किया, पश्चिम बंगाल में यह क्या हो रहा है। मतदाताओं और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को मारा जा रहा है, ताकि तृणमूल कांग्रेस पंचायत चुनाव जीत सके। उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों का खुला उल्लंघन है। तथाकथित सहिष्णु और लोकतंत्र बचाओ ब्रिगेड कहां है?

भाजपा के एक अन्य प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि बंगाल में हिंसा अत्यंत निंदनीय है और यह राजनीतिक हिंसा की उस संस्कृति को प्रदर्शित करती है जो सम्पूर्ण पश्चिम बंगाल में फैल गई है। यह लोकतंत्र के लिए खतरे का संकेत है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा के अस्पताल में भारी लापरवाही, 6 मरीजों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

अगला लेख