Hanuman Chalisa

क्या है इन्सेफलाइटिस?

Webdunia
शनिवार, 12 अगस्त 2017 (18:08 IST)
उत्तरप्रदेश में गोरखपुर के बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज में 35 से ज्यादा मौतों के बाद इन्सेफलाइटिस बीमारी सुर्खियों में है। एक रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2016 में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ही 514 मौतें इन्सेफलाइटिस से हुई थीं। दुर्भाग्य से मौतों का आंकड़ा कम होने की बजाय साल-दर-साल बढ़ता ही जा रहा है। आखिर इन्सेफलाइटिस क्या है और किस तरह यह बीमारी फैलती है? आइए, जानते हैं...
 
क्या है इन्सेफलाइटिस : यह एक दिमागी बुखार है, जो फ्लैवि वायरस के संक्रमण से फैलता है। चूंकि 1871 में इसकी खोज जापान में हुई थी, इसलिए इसे जापानी बुखार के नाम से भी जाना जाता है। यह बुखार मच्छरों के जरिए इंसान में पहुंचता है। इससे सबसे ज्यादा बच्चे प्रभावित होते हैं। सूअर और जंगली पक्षियों में भी इस बीमारी के विषाणु पाए जाते हैं। 
 
लक्षण : इस बीमारी का पहला असर व्यक्ति के दिमाग पर होता है। ऑक्सीजन के कमी के कारण सांस लेने में दिक्कत होती है। इसके साथ तेज बुखार और सिरदर्द की शिकायत भी होती है। प्रभावित व्यक्ति की आंखें लाल हो जाती हैं, हाथ-पैरों में अकड़न भी होती है। इसके साथ ही व्यक्ति को चिड़चिड़ेपन के साथ ही थकान और बेहोशी की शिकायत भी होती है। 1 से 14 साल के बच्चे एवं 65 वर्ष से ऊपर के लोग ज्यादातर इसकी चपेट में आते हैं।
 
देश के 19 राज्यों के 171 जिलों में जापानी इन्सेफलाइटिस का असर है। पूर्वी उत्तरप्रदेश और बिहार सहित दूसरे राज्यों के 60 जिले इन्सेफलाइटिस से ज्यादा प्रभावित हैं। इस बीमारी का प्रकोप साल के तीन महीने अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में सबसे ज्यादा होता है।

Show comments

जरूर पढ़ें

Ram Mandir Donation Row : SIT जांच में बड़ा खुलासा, CCTV में 70 बार चोरी की कोशिश का दावा, CM योगी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

BSNL का ₹259 ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च, 25Mbps अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और OTT का मिलेगा फायदा

मौत का जाम, ब्रांडेड बोतलों में 'जहर' परोस रहा इंदौर का माफिया, जाम छलकाने से पहले हो जाएं अलर्ट!

केतन से क्यों नफरत करती थी सिया? पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात दौरे पर अमित शाह, भारत की पहली सहकारी टैक्सी सेवा 'भारत टैक्सी' का करेंगे शुभारंभ

क्या अगले साल भारत आएंगे डोनाल्ड ट्रंप? अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दिया बड़ा संकेत

योगी सरकार का बड़ा कदम: आंगनबाड़ी और प्राथमिक स्कूलों की होगी मैपिंग, बच्चों को मिलेगा शिक्षा-पोषण का बेहतर लाभ

हैदराबाद में बनी Donald Trump Avenue, ट्रंप बोले- ऐसा सम्मान पाने वाला पहला अमेरिकी राष्ट्रपति

LIVE: पीएम मोदी 3 दिवसीय सेशेल्स यात्रा पर रवाना, वेनेजुएला में भूकंप

अगला लेख