Hanuman Chalisa

आखिर क्‍या है मुस्लिम ब्रदरहुड, जिसकी तुलना राहुल गांधी ने RSS से कर डाली और हो गया इतना बड़ा विवाद?

Webdunia
मंगलवार, 14 मार्च 2023 (13:42 IST)
सोमवार को बजट सत्र में लोकसभा और राज्‍यसभा में राहुल के इस बयान को लेकर जमकर हंगामा हुआ। बता दें कि राहुल गांधी ने मुस्‍लिम ब्रदरहुड की तुलना आरएसएस से कैंब्रिज में की थी। भाजपा ने इसे विदेश धरती पर भारत का अपमान बताया। इस पूरे विवाद में भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गए है। इसी के चलते हुए हंगामे के बाद संसद के दोनों सदन स्‍थगित कर दिए गए थे। आइए जानते हैं क्‍या है मुस्‍लिम ब्रदरहुड और क्‍या ये आरएसएस की तरह है।

क्‍या है मुस्‍लिम ब्रदरहुड: दरअसल, मुस्लिम ब्रदरहुड मिस्र का सबसे पुराना इस्लामिक संगठन है। इसे इख्वान-अल-मुस्लमीन के नाम से भी जाना जाता है। इस संगठन की स्थापना 1928 में हसन-अल-बन्ना ने की थी। 1928 में हसन के संगठन बनाने के बाद मुस्लिम ब्रदरहुड की शाखाएं पूरी दुनिया में फैल गई। धीरे-धीरे इसका विस्‍तार होता गया।

इस संगठन का मकसद देश का कानून शरिया के तरीके से चलाना है। शुरुआती दौर में इस संगठन का मकसद इस्लाम के नैतिक मूल्यों और अच्छे कार्यो का प्रचार-प्रसार करना था, बाद में इसकी एंट्री राजनीति में भी हो गई। मुस्लिम ब्रदरहुड के संस्थापक हसन-अल-बन्ना ने एक हथियार बंद-दस्ते का भी गठन किया। इसका मुख्य मकसद ब्रिटिश शासन के खिलाफ बमबारी और हथियारों को अंजाम देना था।

दुनिया में कहां है इसका असर: 1928 में मुस्लिम ब्रदरहुड की स्थापना के बाद से ही इसका विस्‍तार होता गया। 1928 के आखिरी दशक में ही इनकी संख्या 20 लाख तक हो गई थी। मिस्र में इसकी संख्‍या बढ़ने के पीछे वहां पसरी गरीबी और भ्रष्टाचार थे। संगठन की विचारधारा केवल मिस्र तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि पूरे अरब देशों में भी फैलने लगी। इस संगठन का नारा ‘इस्लाम ही समाधान है’ है।

कहां-कहां घोषित किया आतंकी संगठन: आतंकवाद को बढ़ावा देने में भी इस संगठन की भूमिका रही है। अमेरिका में हुए 9/11 हमले के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन भी पहले इसी संगठन का सदस्य था। अल-कायदा को भी मुस्लिम ब्रदरहुड एक तरह से चेहरा कहा जाता है। इस संगठन को सउदी अरब, रुस, मिस्र, सीरिया और संयुक्त अरब अमीरात में आतंकी संगठन घोषित किया गया है। इस संगठन पर 1954 में राष्ट्रपति गमाल अब्देल नासर की हत्या के असफल प्रयास का आरोप भी लगा था। ऐसे में राहुल गांधी ने एक बार फिर इस संगठन की चर्चा को हवा दे दी है। आरएसएस के साथ इसका नाम जोडने पर राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर एक बार फिर से बहस शुरू हो गई है।
Edited by Navin rangiyal/ फाइल फोटो

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Exit Poll में बिहार में NDA की वापसी, कितनी मिल सकती है सीटें

OnePlus 15 भारत में 13 नवंबर को लॉन्च होगा, कीमत और फीचर्स लीक, मिल सकता है फ्री गिफ्ट, क्या रहेगी कीमत

Delhi Car Blast: डॉ. शाहीन शाहिद को लेकर बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से भी कनेक्शन आया सामने

दिल्ली ब्लास्ट का क्या है फरीदाबाद कनेक्शन, क्या उमर के साथी थे कश्मीर के 3 डॉक्टर

Delhi Blast: कौन है डॉक्‍टर उमर की चाची तब्‍बसुम, उमर के बारे में चाची ने क्‍यों खाई खुदा की कसम?

सभी देखें

नवीनतम

गजब कॉन्फिडेंस! तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल को नकारा, कहा- 18 नवंबर को लेंगे शपथ

वर्ल्ड कप विजेता टीम की सदस्य स्नेह राणा और पर्वतारोही सचिन सीएम धामी से मिले

दिल्ली में प्रदूषण हुआ गंभीर, AQI 400 के पार, 5वीं कक्षा तक स्कूल बंद

दिल्ली बम धमाकों का इंदौर कनेक्शन आया सामने, अलफलाह यूनिवर्सिटी का ट्रस्टी महू का जावेद सिद्दकी

तिरुपति मंदिर में 5 साल तक बनते रहे नकली घी के लड्‍डू, 250 करोड़ में खरीदा था 68 लाख किलो घी

अगला लेख