Dharma Sangrah

क्या है ऑपरेशन अजय, कैसे होगी इसराइल से भारतीयों की वापसी?

Webdunia
गुरुवार, 12 अक्टूबर 2023 (14:45 IST)
Operation Ajay : इसराइल और हमास के बीच जारी जंग को देखते हुए भारत ने इसराइली शहरों में फंसे 18,000 भारतीयों की स्वदेश वापसी के लिए ऑपरेशन अजय की घोषणा की है। जानिए क्या है ऑपरेशन अजय और इसके माध्यम से कैसे होगी भारतीयों की स्वदेश वापसी?
 
क्या है ऑपरेशन अजय: भारत ने इजराइल से स्वदेश वापस आने की इच्छा रखने वाले भारतीयों की वापसी सुनिश्चित करने के लिए ‘ऑपरेशन अजय’ शुरू करने की बुधवार को घोषणा की। यह बचाव अभियान नहीं है। इसमें केवल देश लौटने को इच्छुक भारतीयों को वापस लाया जाएगा। 
 
क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर : जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि इसराइल से लौटने के इच्छुक हमारे नागरिकों की वापसी के लिए ‘ऑपरेशन अजय’ शुरू कर रहे हैं। विशेष चार्टर उड़ानों का प्रबंध और अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। हम विदेश में मौजूद अपने नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।
 
एक्शन में भारतीय दूतावास : भारतीयों के पहले जत्थे को आज ही एक विशेष उड़ान के जरिए इसराइल से वापस लाए जाने की उम्मीद है। इसराइल में भारतीय दूतावास ने इस दिशा में तेजी से काम शुरू कर दिया है। विशेष उड़ान के लिए पंजीकृत भारतीय नागरिकों के पहले जत्थे को ई-मेल भेज दिया है। अगली उड़ानों के लिए अन्य पंजीकृत लोगों को संदेश भेजे जाएंगे।
 
क्यों चलाया स्पेशल ऑपरेशन : इसराइल और हमास के बीच जंग छिड़ने के बाद एयर इंडिया ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए 14 अक्टूबर तक तेल अवीव की उड़ानें रद्द कर दी। इसके साथ ही यहां रहने वाले लोगों के लिए भारत लौटना असंभव हो गया। इसके बाद से ही लोग ऑपरेशन गंगा की तरह विशेष अभियान चलाने की मांग कर रहे थे। 
 
उल्लेखनीय है कि इसराइल और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास के बीच युद्ध में 3 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। हमास के हमले में 1200 से ज्यादा इसराइली लोगों की जान चली गई, तो इसराइल की जवाबी कार्रवाई में हमास के 1500 से ज्यादा आतंकी मारे गए।
 
याद आए यह 2 ऑपरेशन : इससे पहले फरवरी-मार्च 2022 में यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन गंगा चलाया गया था। इस ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए मोदी सरकार ने 4 मंत्रियों की तैनाती की थी। इसी तरह मई 2023 में भारत ने संघर्षरत सूडान में फंसे नागरिकों को निकालने के बाद ‘ऑपरेशन कावेरी’ अभियान चलाया था। 11 दिन तक चले इस ऑपरेशन में सेना की 17 उड़ानों व जहाजों के 5 फेरों से सूडान से 3,862 भारतीय स्वदेश लौट आए।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tejas Mk-1 : अचानक तेजस को क्या हुआ जो क्रैश हो गया, कैसे हुआ हादसा, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश

नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री तो बने पर ताकत कम हुई, गृह मंत्रालय अब भाजपा के पास

Labor Code : देश में 4 नए लेबर कोड लागू, समय पर सैलरी और मिनिमम वेतन देना होगा

Samsung Galaxy Tab A11 कब होगा लॉन्च, क्या रहेगी कीमत, जानिए सब कुछ

Maharashtra : शिक्षक के उत्पीड़न से परेशान छात्रा छत से कूदी, ट्रेन में मराठी नहीं बोलने पर पिटाई तो छात्र ने लगा ली फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Bihar Politics : बिहार में नीतीश कुमार के साथ आने के लिए तैयार AIMIM चीफ ओवैसी, लेकिन रख दी एक शर्त

G-20 Summit 2025 में PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात के चर्चे, सामने आया वीडियो

एआई के माध्यम से कृषि क्षेत्र में बड़ी क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश

ग्रीन एनर्जी है राष्ट्र के विकास का सबसे मजबूत स्तंभ: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

ग़ाज़ा में युद्धविराम के दौरान बच्चों सहित 260 से अधिक लोगों की मौत

अगला लेख