क्या होता है परफ्यूम बम? आतंकी क्यों करते हैं इस तरह के बम का इस्तेमाल?

Webdunia
शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2023 (11:12 IST)
जम्मू कश्मीर पुलिस ने गुरुवार को एक आतंकी आरिफ अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से परफ्यूम बम बरामद किया है। इसे परफ्यूम आईईडी के रूप में भी जाना जाता है। 21 जनवरी को नरवाल धमाके में आरिफ ने परफ्यूम IED का इस्तेमाल किया था। इस हमले में 9 लोग घायल हुए थे। आरिफ को पुलिस ने इस हमले के संबंध में ही गिरफ्तार किया है। यह पहला मामला है जब देश में इस तरह का बम बरामद किया गया है।

ALSO READ: नरवाल बम ब्लास्ट में शामिल सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार, पास मिला परफ्यूम बम
क्या होता है परफ्यूम IED? : परफ्यूम आईईडी का पूरा नाम परफ्यूम इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस है। इसे तैयार करने के लिए परफ्यूम की बोतल का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें धमाका करने वाले विस्फोटक डिवाइस को रखा जाता है। इस बम को बेहद खतरनाक माना जाता है।

कैसे काम करता है यह बम : परफ्यूम में धमाका करने वाली एक्सप्लोसिव डिवाइस को ऐसे फिट किया जाता है कि उसका ढक्कन दबाते या खोलते ही उसमें विस्फोट हो जाए। इसकी मारक क्षमता इस बात पर तय करती है कि उसमें किस तरह के IED का इस्तेमाल कितनी मात्रा में किया गया है?

आतंकी क्यों इस्तेमाल करते हैं इस तरह के बम : आमतौर पर दिखने वाले बम या दूसरे एक्सप्लोसिव को आसानी से पहचान लिया जाता है। जबकि बाहर से परफ्यूम की बोतल दिखने के कारण इस बम की पहचान आसान नहीं होती। इसी वजह से आतंकी परफ्यूम बम, टिफिन बम आदि बमों का इस्तेमाल करते हैं। नरवाल धमाके में भी आतंकियों ने इसी बम का इस्तेमाल किया था।
 
क्या कहते हैं पुलिस महानिदेशक : पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह के मुताबिक, उन्होंने अभी तक IED, स्टिकी बम और टाइमर लगे IED देखे थे लेकिन आरिफ के पास से एक नए प्रकार का आईईडी बम बरामद किया गया जो परफ्यूम आईईडी है। यह आईईडी एक बोतल के रूप में है और एक परफ्यूम की बोतल की तरह लगता है, लेकिन इसमें विस्फोटक सामग्री है। फिलहाल पुलिस इस परफ्यूम बम की ताकत को जांचने में जुटी हुई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'Block Everything' प्रोटेस्ट क्या है, नेपाल के बाद फ्रांस में भड़की हिंसा, लोग क्यों कर रहे हैं पथराव और आगजनी, इमैनुएल मैक्रो पर इस्तीफे का दबाव

iphone air : अब तक का सबसे पतला आईफोन, पावरफुल बैटरी बैकअप और एडवांस कैमरा सेंसर, जानिए क्या है कीमत

Generation Z protest : बीमार अपाहिज पत्नी को छोड़कर भागे नेपाल के मंत्री, प्रदर्शनकारियों ने पहुंचाया अस्पताल

Skoda की कारें 3.28 लाख रुपए तक हुईं सस्ती, जानिए किस मॉडल के कितने गिरे दाम

Yamaha की बाइक्स हुई इतनी सस्ती की यकीन करना मुश्किल

सभी देखें

नवीनतम

Russia Ukraine War : महायुद्ध की आशंका, रूस-यूक्रेन युद्ध में अब NATO की एंट्री, ड्रोन गिराने के लिए भेजे फाइटर प्लेन

'Block Everything' प्रोटेस्ट क्या है, नेपाल के बाद फ्रांस में भड़की हिंसा, लोग क्यों कर रहे हैं पथराव और आगजनी, आखिर मैंक्रों के खिलाफ फ्रांस में क्यों उबाल?

नेपाल क्राइसिस को लेकर CJI की टिप्पणी, हमें अपने संविधान पर गर्व, पड़ोसी देशों में देखिए क्या हो रहा है

नेपाल हिंसा से UP के 7 जिलों में हाईअलर्ट, DGP ने क्या दिए आदेश

BJP सांसदों का सोशल मीडिया रिपोर्ट कार्ड देखकर क्या नाराज हुए PM मोदी

अगला लेख