क्या है कांग्रेस नेता राहुल गांधी का गोत्र?

Webdunia
मंगलवार, 29 नवंबर 2022 (20:40 IST)
नई दिल्ली। कोई भी व्यक्ति जब कोई पूजा-अनुष्ठान करवाता है या फिर किसी मंदिर में जाता है तो वहां पूजा करवाते समय पंडित या पुजारी आपका गोत्र पूछता है। इसी तरह कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी को जब किसी मंदिर में जाते होंगे तो वे अपना गोत्र क्या बताते होंगे? इस बात को लेकर सभी को जिज्ञासा रहती है। 
 
आपको बता दें कि राहुल गांधी अपना गोत्र कश्यप बताते हैं। मंगलवार यानी 28 नवंबर 2022 को जब राहुल गांधी 12 ज्योतिर्लिंगों में से मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने गए थे। जब पुजारी रमण त्रिवेदी ने पूजा करवाते समय राहुल से उनका गोत्र पूछा तो उन्होंने अपना गोत्र कश्यप बताया। 
 
कश्यप गोत्र क्यों? : कश्यप गोत्र के बारे में मान्यता है कि यदि किसी व्यक्ति को अपना गोत्र नहीं मालूम है तो वह अपना गोत्र कश्यप बता सकता है। इनमें ब्राह्मणों समेत सभी जातियों के लोग अपना गोत्र कश्यप बता सकते हैं। भारत कई कई जातियों में तो कश्यप उपनाम (सरनेम) के तौर पर उपयोग किया जाता है। जहां तक गोत्र का सवाल है तो वह अलग-अलग ऋषियों के नाम पर होते हैं। जैसे- गौतम, भरद्वाज,  अत्री, मरीचि, शांडिल्य आदि। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

15000 रुपए खाते में डालेगी मोदी सरकार, कैबिनेट के बड़े फैसले, जानिए क्या है ELI स्कीम और किसे मिलेगा फायदा

सब्सिडी बंद की तो मस्क को अफ्रीका लौटना पड़ेगा, डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी

बुरारी मौतें: 7 साल बाद चूंडावत परिवार के बारे में अब भी लोगों में है जिज्ञासा

कौन हैं महाराष्ट्र भाजपा के नए अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, क्या होंगी उनके लिए चुनौतियां

नारायण मूर्ति से उलट इंफोसिस, कंपनी कर्मचारियों को भेज रही है 9.15 घंटे से ज्यादा काम करने पर हेल्थ अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप का 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल', भारी विरोध के बाद हुआ पास, अब क्या एलन मस्क बनाएंगे नई पार्टी

भारत को आतंकवाद के खिलाफ एक्शन का हक, अमेरिका में बोले विदेश मंत्री जयशंकर

Karnataka के Hassan में Heart Attack का कहर, 40 दिन में 18 मौतें, युवाओं की संख्या ज्यादा

PNB के ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबर, सेविंग अकाउंट्स पर अब नहीं देना होगा यह चार्ज

मोहन यादव की रणनीतिक जीत, खंडेलवाल निर्विरोध निर्वाचित, गुटबाजी वालों को झटका

अगला लेख