महाराष्ट्र में कब होंगे विधानसभा चुनाव?

Webdunia
शुक्रवार, 16 अगस्त 2024 (19:56 IST)
Maharashtra assembly election date: जम्मू कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा भी की जा सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पिछली बार महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव एक साथ ही हुए थे। हालांकि चुनाव आयोग ने जो संकेत दिए हैं, उससे लगता है कि महाराष्ट्र और झारखंड में दिवाली के बाद चुनाव कराए जा सकते हैं।
 
मुख्‍य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने एक सवाल के जवाब में बताया कि निश्चित ही पिछली बार महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव एक साथ हुए थे, लेकिन तब जम्मू कश्मीर फैक्टर नहीं था। जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव होंगे।  ऐसे में आयोग ने दो-दो राज्यों में चुनाव कराने का फैसला किया है। अब सवाल तो यह भी उठता है कि एक ओर सरकार और चुनाव आयोग एक देश, एक चुनाव की बात कर रहे हैं, वहीं आयोग 4 राज्यों में एक साथ चुनाव कराने से ही पीछे हट रहा है। ऐसे में सभी राज्यों और लोकसभा के चुनाव एक साथ कैसे कराए जाएंगे? 
 
कब खत्म हो रहा है महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल : महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव के बाद आयोग को दिल्ली में भी विधानसभा चुनाव कराने हैं। महाराष्ट्र को लेकर मुख्‍य चुनाव आयुक्त ने कहा कि पहले हरियाणा और जम्मू कश्मीर के चुनाव होंगे, फिर महाराष्ट्र और झारखंड के बारे में फैसला लिया जाएगा। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर तक है, ऐसे में वहां इस तारीख तक सरकार बन जानी चाहिए। वहीं, झारखंड विधानसभा का कार्यकाल दिसंबर में खत्म हो जाएगा। उन्होंने बताया कि पितृपक्ष, गणेशोत्सव और दिवाली के चलते वहां चुनाव बाद में कराए जाएंगे। 
 
महाराष्ट्र में 288 सीटें : आयोग ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र बड़ा राज्य है और वहां कई चरणों में चुनाव संपन्न होंगे। महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं और वर्तमान में भाजपा और शिवसेना (शिंदे) के गठबंधन वाली सरकार है। सरकार को एनसीपी के अजित पवार का भी समर्थन प्राप्त है। 
 
उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग ने हरियाणा और जम्मू कश्मीर के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जम्मू कश्मीर में 3 चरणों- 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को चुनाव होंगे, जबकि हरियाणा में एक ही चरण में 1 अक्टूबर को चुनाव होंगे। दोनों ही राज्यों में मतगणना 4 अक्टूबर को होगी। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM Modi UK Visit : PM मोदी की ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर से मुलाकात, FTA पर दोनों देशों के हस्ताक्षर, क्या होगा सस्ता

Extra marital affairs के कारण एक और पाकिस्तानी क्रिकेटर का निकाह टूटने की कगार पर

कौन हैं अजय सेठ, जो संभालेंगे IRDAI की कमान?

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उपराष्ट्रपति चुनाव में INDIA गठबंधन की एकता की अग्निपरीक्षा!

बिहार SIR : चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, 1 माह में जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम

सभी देखें

नवीनतम

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

राहुल गांधी के दावे को चुनाव आयोग ने किया खारिज, कर्नाटक से जुड़े आरोपों को बताया बेबुनियाद

UP : जौनपुर में नदी में नहाते समय डूबने से 2 किशोरों की मौत

इंदिरा गांधी को पीछे छोड़कर सर्वाधिक समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे नेता बनेंगे नरेन्द्र मोदी

गाजियाबाद में फर्जी दूतावास चलाने वाले हर्षवर्द्धन जैन का इंटरनेशनल कनेक्शन, STF की जांच में चौंकाने वाले खुलासे

अगला लेख