कहां है झारखंड CM हेमंत सोरेन, विधायकों को क्यों दिए रांची नहीं छोड़ने के निर्देश?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 30 जनवरी 2024 (10:47 IST)
Hemant soren news in hindi : झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन पर कसते शिकंजे से झारखंड की राजनीति गरमा गई है। भाजपा ने सोरेन पर लापता होने का आरोप लगाया है तो झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का दावा है कि सोरेन पार्टी के संपर्क में हैं। इस बीच सत्तारुढ़ गठबंधन ने अपने सभी विधायकों को राजधानी नहीं छोड़ने का आदेश दिया है। सत्तारूढ़ गठबंधन में झामुमो, कांग्रेस और राजद शामिल है।
 
झामुमो महासचिव और प्रवक्ता विनोद कुमार पांडे ने बताया कि सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी विधायकों को राज्य की राजधानी रांची नहीं छोड़ने और राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा के लिए मंगलवार को एक बैठक में भाग लेने को कहा गया है।
 
मुख्यमंत्री आवास में प्रस्तावित बैठक मौजूदा राजनीतिक स्थिति और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रस्तावित पूछताछ को लेकर रणनीति पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई है।
 
इधर ईडी को भेजे गए ईमेल में सोरेन ने 31 जनवरी को दोपहर एक बजे अपने आवास पर अपना बयान दर्ज कराने पर सहमति जताई।
 
सोरेन के इस तरह लापता होने सभी हैरान है। इस बीच भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि आज झारखंड के लोगों का मान सम्मान हमारे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने लापता होकर मिट्टी में मिला दिया।
 
 
उल्लेखनीय है कि ईडी की टीम सोमवार को 13 घंटे से ज्यादा समय तक सोरेन के दिल्ली स्थित घर पर डटी रही। टीम ने सोरेन से संपर्क का भी प्रयास किया लेकिन वे पूछताछ के लिए नहीं है। बताया जा रहा है कि ईडी ने सोरेन की BMW जब्त कर उसके ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया है। 
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tourist Guide के सुराग से ऐसे हुआ Sonam की साजिश का पर्दाफाश

लॉस एंजिल्स धू-धूकर जल रहा, भारत-पाक सीजफायर का दावा करने वाले डोनाल्ड ट्रंप नहीं संभाल पा रहे खुद का देश, क्यों सड़कों पर आगजनी कर रहे हैं लोग

Covid-19 के नए वैरिएंट XFG का कहर, 163 मामले, जानिए कितना खतरनाक, 6000 के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या

शादी से खुश था राजा, उदास थी सोनम, रस्‍मों की तस्‍वीरें बता रहीं लव अफेयर का फसाना

क्या राज कुशवाह है सोनम रघुवंशी का ब्वॉयफ्रेंड, क्या है राजा रघुवंशी की हत्या का मोटिव?

सभी देखें

नवीनतम

शिलांग के SP ने बताई राजा रघुवंशी केस सुलझाने की पूरी कहानी, कहा- मेघालय को बदनाम किया

राहत सामग्री ले जा रहा जहाज जब्त, इजराइल ने ग्रेटा थनबर्ग को स्वीडन रवाना किया

Rajasthan में बड़ा हादसा, टोंक की बनास नदी में डूबे 11 युवक, 8 की मौत, तीन की तलाश जारी

यूक्रेन का रूस पर भयावह हमला, सावस्लेका हवाई अड्डे पर दो लड़ाकू विमान तबाह, चेबोक्सारी संयंत्र में आग

राजा और सोनम की कुंडली की ‘वो’ खौफनाक भविष्यवाणी जो सच साबित हुई

अगला लेख