किसने किया दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर हमला, क्या है उसका गुजरात कनेक्शन?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 20 अगस्त 2025 (10:38 IST)
Attack on Delhi CM : सीएम आवास पर जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर एक युवक ने हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूलिस पूछताछ में हमलावर ने अपना नाम राजेश भाई खिमजी सकरिया बताया है। वह मूल रूप से राजकोट का रहने वाला है। ALSO READ: बड़ी खबर, जनसुनवाई में दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर हमला, आरोपी गिरफ्तार
 
राजेश की उम्र 41 वर्ष बताई जा रही है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में गुजरात पुलिस से संपर्क किया है। उसके द्वारा दी गई जानकारी की पुष्‍टि की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने रेखा गुप्ता पर हमला क्यों किया?
 
क्या बोले दिल्ली भाजपा अध्यक्ष : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आज सुबह जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री हमेशा की तरह जनता से बात कर रही थीं। एक व्यक्ति उनके पास आया, कुछ कागज़ दिए और अचानक उनका हाथ पकड़कर उन्हें खींचने की कोशिश की। इस दौरान थोड़ी धक्का-मुक्की हुई। लोगों ने उसे पकड़ लिया। वो कौन है और अन्य सभी विवरणों की पुलिस जांच कर रही है।
 
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की हालत स्थिर है। डॉक्टरों ने उनकी जांच की है। मैं उनसे मिला हूं, वे एक मजबूत महिला हैं। ऐसा लगता है कि उनके सिर पर हल्की चोट लगी है। राजनीति में इस तरह की घटनाओं का होना निंदनीय हैं। जनसुनवाई जारी रहेगी।
 
क्या बोलीं आतिशी : पूर्व मुख्‍यमंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह होती है, लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। आशा है मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीनी विदेश मंत्री के साथ मीटिंग में बोले जयशंकर- भारत-चीन संबंधों के लिए बॉर्डर पर शांति जरूरी

Vladimir Putin : आखिर क्या है राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पू सूटकेस का रहस्य, दुश्मनों से क्या है कनेक्शन

पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को दी ट्रंप के साथ अलास्का बैठक की जानकारी, आखिर दोनों नेताओं के बी‍च क्या हुई बातचीत

किस आंतरिक खतरे और साजिश की बात कर रहे हैं पूर्व सेना प्रमुख नरवणे?

बाबा रामदेव पर फिसली बृजभूषण शरण सिंह की जुबान, जिसके नाम पर कमा-खा रहा है...

सभी देखें

नवीनतम

बड़ी खबर, जनसुनवाई में दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई में भारी बारिश के बाद हार्बर लाइन पर लोकन ट्रेन सेवाएं 15 घंटे बाद बहाल

Weather Update: मुंबई को आज भी नहीं मिलेगी बारिश से राहत, क्या है देशभर में मौसम का हाल?

LIVE: दिल्ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला, जनसुनवाई में युवक ने जड़ा थप्पड़

ट्रंप का यूक्रेन को बड़ा झटका, रक्षा के लिए नहीं भेजेंगे अमेरिकी सैनिक

अगला लेख