कौन हैं मनजिंदर सिंह सिरसा, जो दिल्ली CM पद की दौड़ में हैं आगे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 15 फ़रवरी 2025 (14:11 IST)
MLA from Rajouri Garden Manjinder Singh Sirsa: दिल्ली विधानसभा चुनाव में राजौरी गार्डन सीट से विधायक चुने गए भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा उन चेहरों में शामिल हैं, ‍जो दिल्ली के मुख्‍यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे हैं। सिरसा ने आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार धनवंती चंदेला को 18 हजार से भी ज्यादा मतों से हराया था। सिरसा को 64 हजार 132 वोट मिले थे, जबकि चंदेला को 45 हजार 942 वोट मिले। 
 
जाट सिख मनजिंदर का जन्म हरियाणा के सिरसा में 28 फरवरी 1972 को हुआ था। वर्तमान में वे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव भी है। उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत शिरोमणि अकाली दल से हुई थी। 1 दिसंबर 2021 को उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए शिरोमणि अकाली दल (SAD) से इस्तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल हो गए। सिरसा दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अगस्त 2023 में उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया।  सिरसा ने हरियाणा में भी भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया था। ALSO READ: क्या दिल्ली CM पद की रेस से बाहर हुए प्रवेश वर्मा, किसका दावा सबसे मजबूत?
 
क्यों है सीएम पद के लिए दावा मजबूत : दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने आम आदमी पार्टी को पटखनी देते हुए 48 सीटों पर जीत हासिल की है। अन्य नामों की तरह सिरसा का भी मुख्‍यमंत्री पद के लिए दावा मजबूत माना जा रहा है। सिरसा सिख समुदाय से आते हैं और दिल्ली में सिख और पंजाबी समुदाय के लोगों की संख्या काफी है। इसके साथ ही पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा पंजाब में पांव जमाने के लिए जमीन तलाश रही है। ऐसे में यदि सिरसा को दिल्ली का मुख्‍यमंत्री बनाया जाता है तो भाजपा को इसका फायदा 2027 के विधानसभा चुनाव में मिल सकता है। ALSO READ: क्या दिल्ली में होंगे 2 डिप्टी CM, खत्म हुआ सस्पेंस, BJP की ओर से आया बड़ा अपडेट
 
हालांकि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा कुछ खास नहीं कर पाई थी। उसने राज्य की 117 में से 73 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन मात्र 2 सीटों पर ही चुनाव जीत पाई थी। जबकि, सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने 92 सीटें जीती थीं। वोट प्रतिशत के मामले में पार्टी आप, कांग्रेस और अकाली दल के बाद चौथे स्थान पर रही थी। ऐसे में सिरसा पंजाब चुनाव में भाजपा के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

7.4 की तीव्रता वाले भूकंप से थर्राया रूस, सुनामी की चेतावनी

LIVE: सीएम योगी ने दूधेश्वर नाथ मंदिर में पूजा की, कावड़ियों पर बरसाए फूल

अगला लेख