Biodata Maker

कौन हैं नाव्या हरिदास, जो वायनाड में प्रियंका गांधी को देंगी चुनौती?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 20 अक्टूबर 2024 (07:41 IST)
Wayanad bypoll election : भाजपा ने कोझिकोड नगर निगम की दो बार की पार्षद नाव्या हरिदास (Navya Haridas) वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए राजग की उम्मीदवार बनाया है। 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में हरिदास का मुकाबला कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा और भाकपा के सत्यन मोकेरी से होगा। ALSO READ: क्या गारंटी है कि प्रियंका गांधी जीतती हैं तो वायनाड में ही रहेंगी?
 
39 वर्षीय नाव्या पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर हैं। उन्होंने केएमसीटी इंजीनियरिंग कॉलेज कालीकट विश्वविद्यालय से 2007 में बी.टेक की है। वे नगर निगम में भाजपा संसदीय दल की नेता के रूप में कार्य करती हैं। नाव्या भाजपा महिला मोर्चा की राज्य महासचिव हैं।
 
2021 में हुए विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने नाव्या को कोझिकोड दक्षिण (केरल) निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा था। लेकिन इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वे इस चुनाव में तीसरे स्थान पर रही थी।
 
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 2 सीट से लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने रायबरेली सीट अपने पास रखने और वायनाड सीट छोड़ने का निर्णय किया। पार्टी ने यहां से राहुल की बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका को चुनाव मैदान में उतारा है। प्रियंका पहली बार चुनाव मैदान में उतरी है। 
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Bihar Assembly Elections 2025 में 30 साल में बंपर वोटिंग, NDA की ऐतिहासिक जीत या फिर महागठबंधन की सरकार, क्या बोले नेता

BJP नेता राकेश सिन्हा ने दिल्ली चुनाव के बाद बिहार में डाला वोट, मचा सियासी संग्राम, क्या है सचाई

बिहार में मतदान खत्म, पिछली बार से 9% ज्यादा हुई वोटिंग, किसको होगा फायदा

Gold : क्या अभी है सोना खरीदने का सही समय, या और गिरेंगे भाव, दिसंबर में क्या रह सकती है कीमत

Pakistan में Gen Z आंदोलन, युवाओं ने शहबाज सरकार के खिलाफ फूंका बगावत का बिगुल, क्या नेपाल की तरह होगा हश्र

सभी देखें

नवीनतम

वंदे मातरम् के 150 वर्ष, पीएम मोदी ने जारी किया सिक्का, जानिए क्या कहा?

प्रशांत किशोर ने बताया, कौन हैं बिहार चुनाव में एक्स फैक्टर?

ट्रंप का बड़ा ऐलान, अगले वर्ष करेंगे भारत का दौरा

दिल्ली में गहराया सांसों का संकट, AQI फिर 300 के पार

अफगानिस्तान में पाकिस्तानी तालिबान बढ़ा रहा मुश्किलें

अगला लेख