कौन हैं गुजरात के नए CM भूपेन्द्र पटेल

Webdunia
रविवार, 12 सितम्बर 2021 (16:22 IST)
गांधीनगर। गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल होंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक में पटेल के नाम पर सहमति बनी। विधायक दल की बैठक के बाद पर्यवेक्षक नरेन्द्र सिंह तोमर ने उनके नाम का ऐलान किया। 
ALSO READ: Live Updates : गुजरात के नए CM होंगे भूपेन्द्र पटेल, घोटलोदिया सीट से हैं विधायक
भूपेन्द्र पटेल पाटीदार समाज से आते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री आनंदी पटेल की सीट घाटलोडिया सीट से विधायक हैं भूपेन्द्र पटेल। भूपेन्द्र पटेल आनंदी बेन पटेल के करीबी माने जाते हैं। 2017 के चुनाव में शशिकांत पटेल को रिकॉर्ड 1 लाख 17 हजार वोटों से हराया था। यह इस चुनाव में भाजपा की सबसे बड़ी जीत थी।

2017 के विधानसभा चुनाव में गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। इसके बाद आनंदीबेन के कहने पर ही घाटलोडिया सीट से भूपेंद्र पटेल को टिकट दिया गया था।

भूपेंद्र पटेल पाटीदार समाज से आते हैं। विजय रुपाणी सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। इसके साथ ही भूपेंद्र पटेल आरएसएस से लंबे समय से जुड़े रहे हैं। पटेल समुदाय में भी इनकी अच्छी पकड़ है।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमित शाह बोले- नक्सलवाद के अभिशाप से मुक्त होगा देश, नक्सलियों से की यह अपील

भारत ने बांग्लादेश को दी चेतावनी, खुद के गिरेबान में झांक लो, बंगाल हिंसा पर ज्ञान न दे

अमेरिका ने दी भारतीय छात्रों को चेतावनी, कानून का उल्लंघन करने वालों को होगी सजा

तमिलनाडु के CM स्टालिन ने अमित शाह को दी चुनौती, जानिए किन मुद्दों पर साधा निशाना...

ये हैं दुनिया के शीर्ष 10 शक्तिशाली देशों की नई लिस्ट, क्या कायम है अमेरिका का दबदबा? जानिए भारत का नंबर

सभी देखें

नवीनतम

नशे में धुत था, दांतों के काटकर अलग कर दी पत्नी की उंगली

मुर्शिदाबाद में दंगा पीड़ितों से मिलीं NCW प्रमुख विजया रहाटकर, जानिए क्या कहा?

यमन के तेल बंदरगाह पर अमेरिकी हवाई हमला, 70 से अधिक की मौत और 171 घायल

Karnataka: छात्रों से जनेऊ उतरवाने का मामला, सीईटी अधिकारियों पर मामला दर्ज

दिल्ली के मुस्तफाबाद में बड़ा हादसा, 4 मंजिला इमारत गिरने से 4 की मौत

अगला लेख