माथे पर त्रिपुंड छाती पर लिखा मां, कौन हैं ये स्‍टाइलिश वीर महान जिसके स्‍वैग पर दीवाना हो रहा सोशल मीडिया, एक नजर देखिए तो सही...

Webdunia
गुरुवार, 28 अप्रैल 2022 (16:36 IST)
माथे पर शिवजी का त्रिपुंड, छाती में गुदा हुआ है मां, गले में रुद्राक्ष की माला और अटैकिंग अंदाज। यह है भारत के स्‍टाइलिश रेसलर वीर महान। आइए जानते हैं वीर महान के बारे में।

एक जमाने में टीवी पर WWE और WWF शो खूब देखे जाते थे और बहस की जाती थी कि क्‍या ये वाकई असली फाइट है या नकली। हालांकि अब WWE और WWF शो का इतना क्रैज नहीं रहा।

लेकिन इन दिनों वीर महान नाम का एक रेसलर है, जिनकी स्‍टाइल और स्‍वैग बेहद पापुलर हो रहा है और सोशल मीडिया तो उनका दीवाना ही होता जा रहा है।

हालांकि वर्ल्‍ड क्‍लास रेसलर्स में अंडरटेकर, केन, जॉन सीना, द रॉक जैसे फाइटर्स का नाम आता है, वहीं भारत की तरफ़ से 'द ग्रेट खली' ने भी WWE में खलबली मचा दी थी। लेकिन अब वीर महान का जमाना है।

वीर महान की सोशल मीडिया पर भी ज़बर्दस्त चर्चा हो रही है। WWE में प्रवेश करने के बाद वीर महान का भारतीय लुक और स्टाइल लोगों को आकर्षित कर रहा है। यहां तक कि वीर महान ट्रेंड कर रहा है।
आइए जानते हैं कौन हैं वीर महान और उनकी एंट्री की इतनी चर्चा क्यों है।

वीर महान कौन हैं?
वीर महान का उत्तर प्रदेश के छोटे से गांव से लेकर WWE तक का सफ़र काफी संघर्षपूर्ण और दिलचस्‍प रहा है। वीर महान का असली नाम रिंकू सिंह राजपूत है और वो उत्तर प्रदेश के रविदास नगर ज़िले के गोपीगंज में 8 अगस्त 1988 को पैदा हुए थे।

रिंकू सिंह के पिता ट्रक चालक का काम करते हैं। उनके 9 बच्चे हैं। उनमें से एक रिंकू सिंह राजपूत हैं। सिंह परिवार गोपीगंज के एक छोटे से गांव में रहते हैं। उन्हें बचपन से ही स्‍पोर्ट और वो पहलवानी का शौक रहा है।

स्कूल के दिनों में रिंकू सिंह भाला फेंका करते थे। उन्हें भालाफेंक में जूनियर नेशनल में पदक भी मिला है। उसके बाद उन्होंने लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में दाख़िला लिया।

2008 में रिंकू ने ‘द मिलियन डॉलर आर्म’ नाम के भारतीय रियलटी टीवी शो में भी हिस्सा लिया। इस शो में तेज़ बेसबॉल फेंकने वाले खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। ये बेसबॉल का एक टैलेंट हंट शो था।

इस टैलेंट शो में रिंकू सिंह को अपने भाला फेंकने के अनुभव का बड़ा फ़ायदा मिला। वैसे तो रिंकू सिंह ने उससे पहले कभी भी बेसबॉल नहीं खेला था, लेकिन अपने मज़बूत शरीर और रफ़्तार के कारण उन्होंने ने टैलेंट शो जीत लिया था।

रिंकू सिंह ने इस शो में 87 मील प्रतिघंटे यानी 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से बेस बॉल फेंकी थी और नंबर एक पर रहे थे। आपको बता दें कि उनकी इस कहानी के ऊपर एक फ़िल्म भी बनी है।

इसके बाद रिंकू सिंह की रूचि बेसबॉल में बढ़ गई। वो बेसबॉल में करियर बनाने के लिए अमेरिका चले गए। वहां उन्होंने अलग-अलग बेसबॉल टीमों में हिस्सा लिया। आख़िरकार पीटर्सबर्ग पाइरेट्स के साथ उन्होंने क़रार किया और वो कामयाब रहे।

रिंकू सिंह राजपूत पेशेवर अमेरिकी बेसबॉल टीम में खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए। आगे रिंकू सिंह ने बेसबॉल फेंकने की अपनी रफ़्तार 87 मील प्रति घंटा से बढ़ाकर 90 मील प्रतिघंटा कर ली। उन्होंने 2009 से लेकर 2016 तक दुनियाभर के कई लीग में हिस्सा लिया। उनके खेल ने दुनिया का ध्यान खींचा।

2018 में रिंकू सिंह ने बेसबॉल खेल को अलविदा कह दिया और वे पेशेवर रेसलिंग की तरफ मुड गए। 2018 में उन्होंने WWE के साथ करार किया।

स्‍वैग के दीवाने हुए लोग
अब वीर महान के नाम से जाने जाने वाले रिंकू सिंह एक रेसलर के तौर पर तो जाने ही जाते हैं, लेकिन साथ ही अपनी स्‍टाइल, लुक और स्‍वैग के लिए भी उनका नाम लोकप्रिय हो रहा है। वे ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। उनके स्‍टाइलिश हेयर स्‍टाइल, बियर्ड और डिजाइनर कपडों पर लोग फिदा हो रहे हैं। लंबी दाडी और बाल के साथ एकदम फिट बॉडी में अलग अलग गेटअप में नजर आ रहे हैं। लोग उनकी स्‍टाइल को फॉलो कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Lok Sabha Chunav : रायबरेली में प्रियंका गांधी संभाल रहीं भाई राहुल का चुनावी कैंपेन, PM मोदी को लेकर लगाया यह आरोप

Sandeshkhali Case : बैरकपुर में प्रधानमंत्री मोदी का दावा, बोले- प्रताड़ित महिलाओं को धमका रहे TMC के गुंडे

केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव में दी 10 गारंटी, कहा फेल हुआ भाजपा का प्लान

Gold ETF से निवेशकों ने अप्रैल में निकाले 396 करोड़, जानिए क्‍या है कारण...

FPI ने मई में की 17000 करोड़ से ज्‍यादा की निकासी, चुनाव काल में क्‍या है विदेशी निवेशकों का रुख

पाक अधिकृत कश्मीर में चौथे दिन भी हड़ताल जारी, स्थिति तनावपूर्ण

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की केजरीवाल को सीएम पद से हटाने वाली याचिका

Lok Sabha Elections LIVE: पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा, जम्मू कश्मीर में सबसे कम मतदान

पीएम मोदी आज शाम वाराणसी में, करेंगे 6 किलोमीटर लंबा रोड शो

CBSE 10th Result 2024 : सीबीएसई 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, 93.6% विद्यार्थी उत्तीर्ण

अगला लेख