कौन होगा लोकसभा में प्रोटेम स्पीकर, किसका दावा है सबसे ज्यादा मजबूत?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 11 जून 2024 (13:08 IST)
loksabha Protem speaker : मोदी सरकार के गठन के बाद 18 जून से नई संसद का पहला सत्र शुरू होने जा रहा है। ऐसे में सभी की नजरें इस बात पर लगी हुई है कि सदन का प्रोटेम स्पीकर कौन होगा? स्पीकर के चुनाव से पहले लोकसभा के सबसे वरिष्ठ संसद को प्रोटेम स्पीकर बनाया जाता है।

प्रोटेम स्पीकर की देखरेख में ही लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होता है। प्रोटेम स्पीकर ही सभी नवनिर्वाचित सांसदों को सदन की सदस्यता की शपथ दिलाता है। ALSO READ: कौन हैं डी पुरंदेश्वरी जो बन सकती है लोकसभा स्पीकर, क्या है चंद्रबाबू नायडू से नाता?
 
इस बार इस पद की दौड़ में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और केरल की मवेलीकारा सीट से 7 बार के सांसद सुरेश कोडिकुन्नील सबसे आगे चल रहे हैं। संसद में वरिष्‍ठता के मामले वीरेंद्र कुमार खटीक उनसे आगे हैं लेकिन वे रविवार को मोदी सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ले चुके हैं। मंडला से भाजपा सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते को भी प्रोटेम स्पीकर बनाया जा सकता है। वे भी 6ठी बार चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं।
 
कैसे होती है प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति : संविधान के अनुच्छेद 180(1) में इस पद का उल्लेख किया गया है। चुनाव खत्म होने के बाद अस्थाई तौर पर सदन के संचालन के लिए राष्ट्रपति द्वारा प्रोटेम अध्‍यक्ष को नियुक्त किया जाता है। प्रोटेम स्पीकर लोकसभा के स्थाई अध्यक्ष की नियुक्ति तक इस पद पर बने रहते हैं। 
 
सबसे वरिष्‍ठ सदस्य को जिम्मेदारी : प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति के लिए कोई संवैधानिक नियम नहीं बनाए गए हैं। हालांकि परंपरागत तौर पर सदन के सबसे वरिष्ठ सदस्य को यह जिम्मेदारी दी जाती है। वरिष्ठता का अर्थ सदन की सदस्यता से होता है, न कि उम्र से। प्रोटेम स्पीकर को शपथ राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन में शपथ दिलाता है। इस दौरान उपराष्ट्रपति, प्रधान मंत्री और संसदीय कार्य मंत्री उपस्थित रहते हैं। ALSO READ: क्यों महत्वपूर्ण है लोकसभा अध्यक्ष का पद?
 
2019 में डॉ. विरेंद्र कुमार खटीक ने प्रोटेम स्पीकर के रूप में सांसदों को संसद में शपथ दिलाई थी। वे 7वीं बार मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे।
 
वरिष्‍ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी भी 9 बार लोकसभा की सदस्य रही है। हालांकि इस बार उन्हें सुलतानपुर लोकसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ा। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के जेलेंस्की, रूस को लेकर कह दी बड़ी बात, अब क्या होगा Putin का रुख

Salman Khurshid : कांग्रेस नेताओं के बर्ताव से क्यों दुखी हुए सलमान खुर्शीद, कह दी चुभने वाली बात

Coronavirus Alert : पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस की भयानक स्थिति, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- ‘अगली कोविड महामारी’ अभी खत्म नहीं हुई

Pakistan में आने वाली है प्रलयकारी मुसीबत, IRSA के डरावने आंकड़ों से आतंकिस्तान में मचा हाहाकार

एलन मस्क के पिता अयोध्या में रामलला के दर्शन करने क्यों आए, बोलेंगे जय श्रीराम

सभी देखें

नवीनतम

Aap नेता संजय सिंह ने केंद्र सरकार से पूछा सवाल, संघर्षविराम की क्यों की गई घोषणा

नरेंदर सरेंडर... भोपाल में PM मोदी पर राहुल गांधी ने बोला जमकर हमला

भारत बन चुका है दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पीछे छोड़ा

क्या ये वन नेशन, वन हसबैंड योजना है, मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे, Operation Sindoor पर भगवंत मान के बयान पर बवाल

Operation Sindoor में भारतीय नुकसान पर फिर आया CDS अनिल चौहान का बयान, जानिए क्या कहा

अगला लेख