Biodata Maker

Bihar : NDA सरकार में किसे मिलेगा मंत्री पद, क्या बराबर रहेंगे JDU-BJP के मंत्री, LJP (R) को कितने पद

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 17 नवंबर 2025 (20:26 IST)
Nitish Kumar new cabinet : बिहार में NDA की जीत के बाद नई सरकार (Bihar Government) के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मिलकर सरकार भंग करने की जानकारी दी। अब 19 तारीख को विधानसभा भंग हो जाएगी और नई सरकार 20 को शपथ लेगी। अब सवाल यह है कि किसे मंत्री पद मिलेगा और क्या JDU और BJP के बराबर मंत्री पद होंगे। चिराग पासवान की पार्टी LJP(R) को मंत्रिमंडल में कितना महत्व मिलता है। जीतन राम मांझी और उपेन्द्र कुशवाह की झोली में कितने मंत्री पद आएंगे।  
 
क्या बीजेपी और जेडीयू के बराबर मंत्री 
2025 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन सरकार में एक बार फिर से नीतीश कुमार की पार्टी JDU का कद बढ़ना तय माना जा रहा है। मीडिया खबरों के मुताबिक नीतीश कुमार की शपथ के साथ 18 मंत्री शपथ ले सकते हैं। 20 को शपथ ग्रहण समारोह होगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी समारोह में शामिल हो सकते हैं। डिप्टी CM की रेस में भाजपा से सम्राट चौधरी, रामकृपाल यादव के नाम तय बताए जा रहे हैं। हालांकि मीडिया खबरों में मंगल पांडे के नाम की भी चर्चा है। बताया जा रहा है कि बीजेपी और जेडीयू में बराबर संख्या में मंत्री पद का बंटवारा हो सकता है। 
ALSO READ: Karnataka : कर्नाटक में 31 काले हिरणों की मौत से मचा हड़कंप
किसे मिल सकता है मंत्री पद 
मीडिया खबरों के मुताबिक इस बार 30-32 मंत्रियों का मंत्रिमंडल हो सकता है।  जेडीयू के लिए विजय चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, जयंत राज और सुनील कुमार की फिर से मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना है। इन नामों पर पार्टी के अंदर और गठबंधन के बीच गहरे समीकरण बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त एलजेपी (राम विलास) से राजू तिवारी, संजय पासवान और डेहरी विधायक राजीव रंजन सिंह को मंत्री पद दिए जाने की चर्चाएं राजनीतिक गलियारों में है। 
ALSO READ: XUV 5XO VS Tata Sierra : किसकी होगी मिड-साइज SUV सेगमेंट में बादशाहत?
क्या LJP(R) करेगा डिप्टी सीएम पद के लिए दावा 
19 सीटें हासिल करने वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को लेकर खबरें थी कि वह एनडीए की सरकार में डिप्टी सीएम के पोस्ट पर दावा कर सकती है। हालांकि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में चिराग पासवान ने उपमुख्यमंत्री के सवाल पर कहा कि गठबंधन धर्म का पालन करेंगे। इस पर अभी चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि नई सरकार में संकल्प पत्र के एजेंडे को पूरा करेंगे। सरकार में पार्टी की भूमिका को लेकर अभी चर्चा के बाद तय करेंगे।   मीडिया खबरों के अनुसार चिराग पासवान की पार्टी को 3 मंत्री पद मिल सकते हैं। 
ALSO READ: Sheikh Hasina : क्या शेख हसीना को बांग्लादेश को सौंपेगा भारत, मौत की सजा पर विदेश मंत्रालय का बयान
मांझी और कुशवाह की झोली में कितने मंत्री पद
हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (हम) पार्टी के जीतन राम मांझी ने मीडिया को जानकारी दी कि मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावित चेहरों के बारे में कई नाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुल 35–36 मंत्रियों का स्वरूप हो सकता है, जिसमें 16 BJP, 14–15 जेडीयू, 3 लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), और 1–1 हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (S) तथा राष्ट्रीय लोक मोर्चा से होंगे। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है और आधिकारिक पुष्टि नहीं है। Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ISRO कर रहा बड़ी तैयारी, Chandrayaan-4 करेगा कमाल, 7 सैटेलाइट होंगे लांच

महाराष्ट्र में CM फडणवीस का तगड़ा दांव, उद्धव ठाकरे को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

बिहार में सरकार गठन की तैयारियां तेज, कौन होगा मुख्‍यमंत्री, कब होगा शपथ ग्रहण

बिहार विधानसभा चुनाव में हार पर होगा मंथन, तेजस्वी ने राजद विधायकों की बुलाई बैठक

Rohini Acharya : रोहिणी आचार्य के आरोपों से मचा सियासी तूफान, कौन हैं तेजस्वी के करीबी रमीज नेमत

सभी देखें

नवीनतम

Karnataka : कर्नाटक में 31 काले हिरणों की मौत से मचा हड़कंप

हर EVM में पहले से मौजूद थे 25000 वोट, RJD के पूर्व अध्‍यक्ष सिंह का सनसनीखेज दावा

Sheikh Hasina : क्या शेख हसीना को बांग्लादेश को सौंपेगा भारत, मौत की सजा पर विदेश मंत्रालय का बयान

मां की गुहार पर योगी का एक्शन, CM ने तत्काल कराई मासूम के इलाज की व्यवस्था

Delhi blast में 2 और लोगों की मौत, मृतक संख्या 15 हुई

अगला लेख