24 साल में पहली बार थोक महंगाई दर 15 फीसदी के पार, क्या होगा आम आदमी पर असर?

Webdunia
बुधवार, 18 मई 2022 (08:58 IST)
नई दिल्ली। खुदरा महंगाई दर की तरह ही थोक महंगाई दर भी तेजी से बढ़ रही है। 1998 के बाद पहली बार थोक महंगाई दर 15% के पार पहुंच गई। अप्रैल में फ्यूल और पॉवर में 38.66 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई तो मैन्यूफैक्चर्ड उत्पादों में 10.85 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान खाद्य वस्तुओं के दाम भी तेजी से बढ़े। 
 
लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही थोक महंगाई दर 24 साल पुराने लेवल पर पहुंच गई है। अप्रैल में यह 15.08% रही। दिसंबर 1998 के बाद पहली बार थोक महंगाई दर 15% के पार पहुंची है। दिसंबर 1998 में यह 15.32% पर थी।
 
इस दौरान सबसे ज्यादा महंगाई सब्जियों पर आई है। आलू के रेट 20% तक बढ़े हैं। तिलहन 16.10%, फल के रेट में 11% और गेहूं में 10% की बढ़ोतरी हुई है। दूध भी 5% महंगा हुआ है।
 
LPG के दाम 38.48 प्रतिशत बढ़ गए तो पिछले साल अप्रैल से अब तक पेट्रोल के थोक दामों में 60.63 फीसदी का इजाफा हुआ। हाई स्पीड डीजल में 66 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि हुई।
 
फिलहाल डॉलर के मुकाबले रुपया अपने सबसे निचले स्तर पर दिखाई दे रहा है। मंगलवार को 1 डॉलर का मूल्य 77.64 रुपए पर पहुंच गया। लगातार बढ़ रहे कच्चे तेल के दामों से रुपए में कमजोरी का रुख अभी जारी रह सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख