सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं बाबा रामदेव और पतंजलि, जानिए क्यों मचा है बवाल...

Webdunia
रविवार, 17 नवंबर 2019 (14:21 IST)
नई दिल्ली। बहुराष्‍ट्रीय कंपनियों के खिलाफ अभियान चलाकर लोगों के बीच लोकप्रिय हुई बाबा रामदेव की पतंजलि भी अब विदेश कंपनियों से हाथ मिलाने की तैयारी में है। इकॉनोमिक टाइम्स की इस खबर पर बवाल मच गया और सोशल मीडिया पर #Shutdownpatanjali ट्रेंड करने लगा।
 
पतंजलि और बाबा रामदेव पर लोगों के गुस्से की वजह उनकी अंबेडकर और पेरियार पर की गई टिप्पणी को भी बताया जा रहा है और ट्विटर पर #RamdevinsultsPeriyaar भी ट्रेंड कर रहा है।  
 
कई लोगों ने इस प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बाबा रामदेव और पतंजलि पर उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया। कुछ लोगों का यह भी कहना था कि पतंजलि के प्रोडक्ट भी कई बार क्वालिटी चैकिंग में फेल हो गए। 
 

हालांकि कुछ ही देर बाद #Salute_बाबा_रामदेव भी ट्रेंड करने लगा। यहां लोग बाबा रामदेव पतंजलि के उत्पादों की सराहना कर रहे थे। साथ ही बाबा रामदेव के विरोधियों को जवाब भी दिया जा रहा था।

उल्लेखनीय है कि पतंजलि आयुर्वेद के CEO आचार्य बालकृष्ण ने कहा है कि उनके पास 3-4 ग्लोबल कंपनियों के ऑफर हैं, जो पतंजलि के साथ इंटरनेशनल लेवल पर डील करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि जब तक ग्लोबल कंपनियों का उनके प्राइज के साथ कोई टकराव नहीं होगा, तब तक वो उनके साथ काम करेंगे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख