dipawali

बिहार में अब रावण दहन पर सियासत, क्या फिर पड़ रही है भाजपा-जदयू में दरार?

Webdunia
बुधवार, 9 अक्टूबर 2019 (08:19 IST)
पटना। रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाद के पुतले जला कर पटना के गांधी मैदान में दशहरा पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। लेकिन इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ भाजपा का कोई भी बड़ा नेता के मंच पर मौजूद नहीं था। इससे राज्य की राजनीति फिर गरमा गई। राजग में दरार पड़ने की अटकलें फिर से लगाई जाने लगी हैं।
 
ऐतिहासिक गांधी मैदान में वर्षों से ‘रावण वध’ किया जा रहा है लेकिन इस बार यहां भीड़ अपेक्षाकृत कम रही। संभवत: भारी बारिश के कारण मची तबाही इसका कारण रही।
 
मुख्यमंत्री के अलावा विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, राज्य कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा इस दौरान मंच पर मौजूद थे। इस दौरान सभी की निगाहें मंच पर खाली सीटों पर रहीं। ऐसा माना जा रहा है कि इन सीटों पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद, पाटलीपुत्र से सांसद राम कृपाल यादव और राज्य में मंत्री नंद किशोर यादव को बैठना था।
 
उल्लेखनीय है कि बिहार में बाढ़ से निपटने के राज्य सरकार के तरीके को लेकर भाजपा और जदयूके बीच पिछले एक सप्ताह से मनमुटाव चल रहा है।
 
हालांकि भाजपा नेताओं की गैरमौजूदगी के बारे में पूछे जाने पर पार्टी की राज्य इकाई के प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि समारोह में भाजपा नेताओं की अनुपस्थिति को राजग सहयोगियों के बीच फूट के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Nupur Bora : कौन है नुपूर बोरा, जिसके यहां से मिला है 2 करोड़ का कैश और सोना, हिन्दू परिवारों की जमीन मुस्लिमों को दिलवाई

google gemini ai nano banana saree trend, फोटो अपलोड से पहले 100 बार सोचें, प्राइवेसी से खिलवाड़, जानिए कितना खतरनाक

UP के वाहन मालिकों को बड़ी राहत, योगी सरकार ने 5 सालों में हुए 12.93 लाख ई चालान को किया माफ

Indore truck accident: इंदौर ट्रक हादसे के बाद लोगों ने सुनाई खौफनाक मंजर की दास्‍तां

Maruti Suzuki Victoris Price का खुलासा, 21 variants में, 22 सितंबर से ब्रिकी, 27,707 सबस्क्रिप्शन

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप ने PM मोदी को फोन पर किया बर्थडे विश, जानिए जवाब में क्या बोले प्रधानमंत्री

75 जन्मदिन पर PM मोदी को मिले 1,300 गिफ्ट्स की ई-नीलामी, जानिए क्या-क्या मिले उपहार

Maharashtra : 31 जनवरी 2026 तक कराएं महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार और EC को दिया आदेश

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर आया बड़ा अपडेट, वाणिज्य मंत्रालय ने क्या कहा

Indore truck accident : इंदौर पुलिस का बड़ा खुलासा, नशेड़ी ट्रक ड्राइवर ने इसलिए मचाया मौत का तांडव

अगला लेख