कैसा रहा DCW में स्वाति मालीवाल का कार्यकाल, क्यों दिया पद से इस्तीफा?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 6 जनवरी 2024 (15:08 IST)
  • CM केजरीवाल ने स्वीकार किया स्वाति मालीवाल का इस्तीफा
  • आप की राज्यसभा उम्मीदवार से मालीवाल
  • सोमवार को दाखिल करेंगी नामांकन
Swati Maliwal news in hindi : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वाति मालीवाल का दिल्ली महिला आयोग (DCW) प्रमुख के पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और उपराज्यपाल को भेज दिया है। पार्टी ने उन्हें आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार बनाया है। वे सोमवार को यहां राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।
 
‘आप’ ने शुक्रवार को दिल्ली महिला आयोग (DCW) की प्रमुख मालीवाल को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया था। साथ ही पार्टी ने मौजूदा सांसदों-संजय सिंह तथा नारायण दास गुप्ता को इस बार फिर उम्मीदवार बनाया है।
 
मुख्यमंत्री ने डीसीडब्ल्यू प्रमुख के पद से मालीवाल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उन्होंने इस्तीफे को मंजूरी के लिए उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना को भेज दिया है।
 
दिल्ली की तीन राज्यसभा सीट से सांसद संजय सिंह, सुशील कुमार गुप्ता और नारायण दास गुप्ता का मौजूदा कार्यकाल 27 जनवरी को खत्म होगा। मालीवाल को सुशील कुमार गुप्ता की जगह उम्मीदवार बनाया गया है, जो आम आदमी पार्टी (आप) की हरियाणा इकाई के प्रमुख हैं।
 
पार्टी के अनुसार, सुशील कुमार गुप्ता ने हरियाणा की चुनावी राजनीति पर ध्यान केंद्रित करने की इच्छा जताई है। यदि आवश्यक हुआ तो राज्यसभा चुनाव 19 जनवरी को होगा।
 
क्या बोली स्वाति मालीवाल : पद से इस्तीफा देने के बाद स्वाति मालिवाल ने एक्स पर लिखा, 'पल दो पल मेरी कहानी है। आज नम आंखों से दिल्ली महिला आयोग को अलविदा कहा। आठ साल कब बीत गये पता नहीं चला। यहां रहते हुए बहुत उतार-चढ़ाव देखे। अपना हर दिन दिल्ली और देश की भलाई को समर्पित किया। लड़ाई खत्म नहीं हुई है, अभी बस शुरुआत है।'
<

पल दो पल मेरी कहानी है… आज नम आँखों से दिल्ली महिला आयोग को अलविदा कहा। 8 साल कब बीत गये पता नहीं चला। यहाँ रहते हुए बहुत उतार चढ़ाव देखे। अपना हर दिन दिल्ली और देश की भलाई को समर्पित किया। लड़ाई ख़त्म नहीं हुई है, अभी बस शुरुआत है… pic.twitter.com/d1pVE52YEf

— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) January 5, 2024 >
कैसा रहा स्वाति मालीवाल का कार्यकाल : स्वाति मालीवाल ने आठ वर्षों में दिल्ली महिला आयोग द्वारा किए गए कार्यों की रिपोर्ट भी गिनाई है। उन्होंने कहा कि महिला आयोग ने एक लाख 70 हजार से ज्यादा शिकायतों पर कार्रवाई की। दिल्ली पुलिस, दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार को पांच सौ से ज्यादा सुझाव दिए। 60 से ज्यादा यौन उत्पीड़न मामलों की काउंसलिंग की है। 
<

पिछले 8 साल में हमने दिल्ली महिला आयोग में 1.7 लाख केस की सुनवाई की। ये पिछले आयोग से 700% ज़्यादा है। साफ़ नीयत और ईमानदारी के साथ काम करते हुए हमने दिल्ली की हर महिला को अपना परिवार का सदस्य मानते हुए सेवा की। #DCWReport2024 pic.twitter.com/6vguCNoe2U

— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) January 5, 2024 >Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

भारत देगा मालदीव को 4850 करोड़ का कर्ज, मोदी ने कहा- भारत मालदीव संबंधों की जड़ें सागर जितनी गहरी

Land for Job Scam : लालू यादव को दिल्‍ली हाईकोर्ट से झटका, याचिका पर जल्द सुनवाई से इनकार

रिटायरमेंट के बाद कोई सरकारी पद नहीं लूंगा, CJI गवई ने बताया आगे का प्लान

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

बिहार में कट जाएंगे 64 लाख मतदाताओं के नाम, SIR का पहला चरण पूरा

अगला लेख