dipawali

डोनाल्ड ट्रंप के न्योते पर क्यों अमेरिका नहीं गए, प्रधानमंत्री मोदी ने भुवनेश्वर में बताया

ओडिशा सरकार का एक साल पूरा होने पर भुवनेश्वर में पीएम मोदी का रोड शो एवं रैली

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 20 जून 2025 (20:34 IST)
Prime Minister Narendra Modi Bhubaneswar rally: ओडिशा की भाजपा सरकार का एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में नरेन्द्र मोदी ने राजधानी भुवनेश्वर में बताया कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के न्योते पर क्यों अमेरिका नहीं गए। उन्होंने कहा- ट्रंप ने मुझे फोन पर कहा था कि आप कनाडा से लौटते समय वॉशिंगटन होकर होकर जाइए। साथ मैं बैठकर खाना खाएंगे, बातें करेंगे। मैंने उनके न्योते को नम्रतापूर्वक अस्वीकार कर दिया। क्योंकि मुझे तो महाप्रभु की धरती (ओडिशा) आना था। मुझे तो महाप्रभु की भक्ति इस धरती पर खींचकर ले आई। मोदी ने भुवनेश्वर में रोड शो भी किया। 

ट्रंप से क्या कहा मोदी ने : रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि मैं जी 7 शिखर सम्मेलन के लिए कनाडा में था, जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मुझे फोन किया और चर्चा तथा दोपहर के भोजन के लिए वॉशिंगटन आमंत्रित किया। मैंने निमंत्रण के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और कहा कि मुझे भगवान जगन्नाथ की भूमि ओडिशा जाना है। मैंने विनम्रतापूर्वक उनके निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया।

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने मोदी-ट्रंप के फोन कॉल के संबंध में एक बयान में कहा था कि मोदी ने मंगलवार को कनाडा से लौटते समय ट्रंप के अमेरिका आने के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया था। मिसरी के बयान के अनुसार, मोदी ने कहा कि वह पहले से तय कार्यक्रम के कारण निमंत्रण स्वीकार नहीं कर सकते और उन्होंने ट्रंप को इस वर्ष के अंत में होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन के लिए भारत आने का निमंत्रण दिया।
कांग्रेस पर निशाना : प्रधानमंत्री मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के बाद कई दशकों तक लोगों ने कांग्रेस का मॉडल देखा, लेकिन इस मॉडल में न तो सुशासन था और न ही लोगों का जीवन भी आसान था। विकास परियोजनाओं को लटकाना आम बात थी। भ्रष्टाचार ही कांग्रेस के विकास मॉडल की पहचान थी। अब लोग पिछले कुछ सालों भाजपा का विकास मॉडल देख रहे हैं। भाजपा की सरकार बनने के बाद राज्यों में सामाजिक और आर्थिक परिवर्तनों का नया दौर शुरू हुआ है। जिन राज्यों की स्थिति पहले अच्छी नहीं थी अब वे विकास के मार्ग पर चल रहे हैं।
<

ଓଡ଼ିଶାର ବିକାଶ ଯାତ୍ରାକୁ ଧ୍ୟାନରେ ରଖି ଯେଉଁ ଭିଜନ୍‌ ଡକ୍ୟୁମେଣ୍ଟ ପ୍ରସ୍ତୁତ କରାଯାଇଛି, ତାହା ରାଜ୍ୟର ଉଜ୍ଜ୍ୱଳ ଭବିଷ୍ୟତ ପାଇଁ ମାର୍ଗ ପ୍ରଶସ୍ତ କରିବ । pic.twitter.com/jX6uZyx78Z

— Narendra Modi (@narendramodi) June 20, 2025 >
विकास भी, विरासत भी : उन्होंने कहा कि बीते एक वर्ष में ओडिशा ‘विकास भी और विरासत भी’ के मंत्र को आत्मसात कर ना सिर्फ प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ा है, बल्कि विकसित भारत के संकल्प को भी सशक्त करने में जुटा है। विकास के डबल इंजन से ओडिशा के लोगों को किस प्रकार डबल फायदा मिल रहा है, उसके एक नहीं अनेक उदाहरण हैं। 
 
मोदी ने कहा कि आज भुवनेश्वर में अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी उपलब्धियों के लिए सम्मानित लखपति दीदियों से मिलकर काफी खुशी हुई। अपने दृढ़ संकल्प से वे ना सिर्फ राज्य की समृद्धि में योगदान कर रही हैं, बल्कि देशभर के लिए मिसाल बन रही हैं। पहले जिन आदिवासी क्षेत्रों को रेड कॉरिडोर के नाम पर बदनाम किया जाता था, हमने वहां विकास को तेजी से पहुंचाने का काम किया है। मोदी ने राज्य में भाजपा की सरकार की पहली वर्षगांठ समारोह में भाग लिया और 18,600 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

तेजस MK1-A की डिलीवरी रुकी, इजराइल ने क्यों नहीं दिया रडार का सोर्स कोड, कहीं हो ना जाए अमेरिका और फ्रांस जैसी परेशानी

महागठबंधन में सीटों को लेकर क्या अभी भी घमासान, लालू और तेजस्वी से मुलाकात के बाद क्या बोले अशोक गहलोत

घोर नाइंसाफी, शांति के नोबल पुरस्कार के असली हकदार तो ट्रंप ही थे

बेरहम भाभी का खौफनाक कारनामा, देवर का काट दिया प्राइवेट पार्ट, दिवाली की रात बेडरुम में बुलाया और कर दिया खेल

जैश-ए-मोहम्मद महिलाओं को बनाएगा जिहादी, 500 रुपए में बनेंगी आतंकी, मसूद अजहर की बेटी देगी ट्रेनिंग

किसानों को राहत राशि देने में कोई कमी नहीं करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

आतंकवाद, धर्मांतरण और लव जिहाद में होता हलाल सर्टिफिकेशन के पैसे का उपयोग, CM योगी ने कहा- एक फूटी कौड़ी भी न दें

Bihar Election 2025 : महागठबंधन में सीटों को लेकर क्या अभी भी घमासान, लालू और तेजस्वी से मुलाकात के बाद क्या बोले अशोक गहलोत

गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में मुख्यमंत्री ने की गोवर्धन पूजा

जन समस्याओं के प्रति बनें संवेदनशील : CM योगी आदित्यनाथ

अगला लेख