Festival Posters

चांद पर क्यों होती है भूकंपीय हलचल? क्या कहता है ISRO का विश्लेषण

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
Seismic activity on moon: चंद्रयान-3 के भूकंप-संकेतक उपकरण से प्राप्त आंकड़ों के इसरो के प्रारंभिक विश्लेषण में कहा गया है कि चंद्रमा की मिट्टी में भूकंपीय गतिविधि अतीत में उल्कापिंडों के प्रभाव या स्थानीय गर्मी से संबंधित प्रभावों के कारण हो सकती है। अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि डेटा से अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए विस्तृत अध्ययन की आवश्यकता है।
 
भूकंपीय गतिविधि : पत्रिका ‘इकारस’ में प्रकाशित शोधपत्र चंद्र भूकंपीय गतिविधि उपकरण (इल्सा) द्वारा दर्ज किए गए 190 घंटों के आंकड़ों के अवलोकन का सारांश है। ‘इल्सा’ उन पांच प्रमुख वैज्ञानिक उपकरणों में से एक है, जिन्हें चंद्रयान-3 के ‘विक्रम’ लैंडर और ‘प्रज्ञान’ रोवर अपने साथ लेकर गए थे। ‘चंद्रयान-3’ ने 23 अगस्त, 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ की थी। ALSO READ: चंद्रयान-3 ने चंद्रमा पर मैग्मा महासागर के निशान खोजे
 
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि भूकंप का पता लगाने वाले इल्सा को 2 सितंबर, 2023 तक लगातार संचालित किया गया, जिसके बाद इसे बंद कर दिया गया और वापस पैक कर दिया गया। इसके बाद लैंडर को प्रारंभिक बिंदु से लगभग 50 सेंटीमीटर दूर एक नए बिंदु पर स्थानांतरित कर दिया गया।
 
इल्सा ने 218 घंटे काम किया : उन्होंने बताया कि इल्सा ने चंद्र सतह पर लगभग 218 घंटे काम किया, जिसमें 190 घंटों का डेटा उपलब्ध है। अध्ययन के लेखकों ने लिखा कि हमने 250 से अधिक विशिष्ट संकेतों की पहचान की है, जिनमें से लगभग 200 संकेत रोवर की भौतिक गतिविधियों या वैज्ञानिक उपकरणों के संचालन से जुड़ी ज्ञात गतिविधियों से संबंधित हैं। ALSO READ: Artemis 2: NASA के चंद्रयान से चांद की परिक्रमा करेंगे 4 यात्री, कई मायनों में ऐतिहासिक होगी यह यात्रा
 
लेखकों ने लैंडर या रोवर की गतिविधियों से नहीं जोड़े जा सके 50 संकेतों को ‘असंबद्ध घटनाएं’ माना। उन्होंने लिखा कि इल्सा द्वारा दर्ज किए गए असंबद्ध संकेत संभवतः उपकरण की निकटवर्ती सीमा पर सूक्ष्म उल्कापिंडों के प्रभाव, मिट्टी पर स्थानीय तापीय प्रभाव या लैंडर उप-प्रणालियों के भीतर तापीय समायोजन के कारण हो सकते हैं।
 
तापमान में परिवर्तन : सूक्ष्म उल्कापिंड एक बहुत छोटा उल्कापिंड या उल्कापिंड का अवशेष होता है, जिसका व्यास आमतौर पर एक मिलीमीटर से भी कम होता है। अनुसंधानकर्ताओं ने यह भी पाया कि अपने संचालन के दौरान इल्सा ने तापमान में (माइनस) 20 डिग्री सेल्सियस से लेकर (प्लस) 60 डिग्री सेल्सियस तक व्यापक परिवर्तन भी दर्ज किया।
 
उन्होंने कहा कि इल्सा के डेटा के संभावित स्रोतों को समझने के लिए विस्तृत अध्ययन की आवश्यकता है। इल्सा चंद्रमा के ध्रुवीय क्षेत्र से भूकंपीय डेटा रिकॉर्ड करने वाला पहला तथा चार दशक पूर्व नासा के अपोलो मिशन के बाद चंद्रमा पर जमीनी हलचल रिकॉर्ड करने वाला दूसरा उपकरण है। (भाषा)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा का टूटेगा सपना, नीतीश की चमकेगी किस्मत, RJD सबसे बड़ा दल!

Delhi Blast : कैसे फेल हो गया डॉ. उमर नबी का प्लान, 6 दिसंबर को कैसे और कहां करना चाहता था विस्फोट

दिल्ली धमाका केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी, फरीदाबाद में मिली लाल कार, आखिर क्या है इस कार का रहस्य

भूटान से लौटते LNJP अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी, घायलों से मिले

फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी पर उठे सवाल, VC ने इस तरह दी सफाई

सभी देखें

नवीनतम

जनजातीय गौरव को नई पहचान, योगी सरकार ने बदली वंचित समाज की तस्वीर

अल फलाह यूनिवर्सिटी में मिली संदिग्ध ब्रेजा कार, क्या है दिल्ली ब्लास्ट से कनेक्शन?

शुक्रवार से भोपाल में शुरु होगा तब्लीगी इज्तिमा, 12 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना, पुलिस की तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था

शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ नौकरी हासिल करना नहीं : धामी

Delhi Blast : अल फलाह यूनिवर्सिटी को कारण बताओ नोटिस, NAAC ने लगाए गंभीर आरोप

अगला लेख