राजी फिल्‍म से क्‍यों नाखुश हैं ‘कॉलिंग सहमत’ के लेखक हरिंदर सिक्का, हलाल सर्टिफाइड फूड पर क्‍या कहा?

फिल्म 'राजी' के लेखक ने लगाया आरोप- मेरी किताब के साथ नहीं हुआ न्‍याय

Webdunia
मंगलवार, 12 सितम्बर 2023 (17:23 IST)
ऐसे लिखी राजी : उन्‍होंने कहा कि 1993 में सेना से रिटायर्ड हो गए थे, लेकिन 1999 में जब कारगिल जंग हुई तो मैं बतौर जर्नलिस्‍ट वहां गया था। वहीं से राजी लिखने की शुरुआत हुई। उन्‍होंने कहा कि कहानी में इसकी किरदार सहमत हमारे तिरंगे को सलाम किया था। लेकिन राजी में पाकिस्‍तान के ध्‍वज दिखाए गए, कहीं तिरंगा नहीं दिखाया गया। राजी में कोई ‘जन गण मन’ सुनाया गया। ये लेफ्टिस्‍ट एप्रोच की वजह से किया गया। मैं इससे बहुत आहत हूं। आज हम अपने सैनिकों की वजह से सुरक्षित हैं। वो हमारे लिए वहां जंग लड़ रहे हैं, इसलिए हमें भी अपने लिए यहां जंग लड़ना होगी। आज सारे होटलों और रेस्‍तरांओं में हलाल सर्टिफाइड फूड मिल रहा है। दूध और घी हलाल कैसे हो गया। सारे होटल हमे हलाल सर्टिफाइड फूड खिला रहे हैं और इसका टैक्‍स जमात ए उलेमा जैसों को जा रहा है जिसने कसाब को बिरयानी खिलाई थी।

तिरंगा सीन से नाखुश हैं सिक्‍का : उन्‍होंने बताया कि वे फिल्म में दिखाए गए 'तिरंगा सीन' में हुई चूक से नाखुश हैं, जो कि 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध की सच्ची घटना पर आधारित है। यह कहानी एक जवान कश्मीरी लड़की सहमत के आसपास घूमती है, जो अपने देश के लिए एक पाकिस्तानी अफसर से शादी करके एक जासूस का किरदार निभाती है। सिक्का ने कहा कि किताब की कहानी के अंत में सहमत तिरंगे को सलाम करती है। मैंने निर्देशक से कहा था कि आप अगर इस सीन को काटोगे तो यह फिल्म राष्ट्रीय पुरस्कार पाने से वंचित रह जाएगी। हालांकि, यह फिल्म निर्माताओं की मर्जी से हुआ था, लेकिन मैं अभी भी इससे नाराज हूं।

किताब के बारे में बात करते हुए हरिंदर ने बताया कि इस कहानी को लिखने में उन्‍हें 8 साल लगे। मैं एक ऐसा व्यक्ति हूं जिसने कभी कोई किताब नहीं लिखी। और मेरी पहली किताब 'कॉलिंग सहमत' की लगभग 5 लाख प्रतियां बिकीं। सहमत ने मुझे जीने का तरीका सिखाया। हम बड़ी आसानी से सभी कश्मीरी मुस्लिमों को आतंकवादी कहकर एक ही तराजू में तोल देते हैं।
Edited by navin rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा के अस्पताल में भारी लापरवाही, 6 मरीजों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

अगला लेख