Dharma Sangrah

IT कैपिटल बेंगलुरु पानी-पानी, कर्नाटक में क्यों हो रही है इतनी बारिश?

Webdunia
बुधवार, 7 सितम्बर 2022 (11:19 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भारी बारिश की वजह से आम जनजीवन पटरी से उतर गया। देश की आईटी राजधानी के नाम से प्रसिद्ध शहर में मंगलवार को जगह-जगह 2 पहिया वाहन चालकों को पानी से भरी सड़कों पर अपने वाहनों को धकेलते और पैदल यात्रियों को घुटनों तक पानी से गुजरते देखा गया। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने इसके लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।
 
बोम्मई ने कहा कि कर्नाटक, विशेष रूप से बेंगलुरु में पिछले 90 साल में ऐसी अप्रत्याशित बारिश नहीं हुई थी। सभी जलाशय भर गए हैं और उनमें क्षमता से अधिक पानी है। लगातार बारिश हो रही है, हर दिन वर्षा हो रही है।
 
मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के अनुसार राज्य की राजधानी के कुछ क्षेत्रों में सितंबर के पहले 5 दिनों में सामान्य से 150 प्रतिशत अधिक बारिश हुई। महादेवपुरा, बोम्मनहल्ली और के. आर. पुरम में 307 प्रतिशत ज्यादा वर्षा हुई। उन्होंने कहा कि पिछले 42 साल में हुई यह सबसे ज्यादा बारिश थी।
 
क्यों हुई इतनी बारिश : कर्नाटक के 16 जिलों में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। दावा किया जा रहा है कि समंदर से 5-6 किमी की ऊंचाई पर शीर जोन बनने की वजह से दक्षिण कर्नाटक में भारी बारिश हो रही है। शीर जोन का मतलब होता है कि किसी क्षेत्र में विपरीत हवाओं का भर जाना। इससे भारी बारिश होती है।

मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, उत्तर दक्षिण ट्रफ रेखा उत्तर आंतरिक कर्नाटक से आंतरिक तमिलनाडु होते हुए कोमोरिन क्षेत्र तक फैली हुई है। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र कोमोरिन क्षेत्र और इससे सटे मालदीव क्षेत्र पर बना हुआ है।
 
मौसम विभाग के अनुसार, 2019 में शहर में 900 मिमी, 2020 में 1200 मिमी और 2021 में 1500 मिमी पानी गिरा था। पिछले कुछ सालों में बेंगलुरु में लगातार हो रही तेज बारिश की एक वजह जलवायु परिवर्तन भी है। यहां पिछले सालों में भौगोलिक परिवर्तन हुआ है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

NCR–यूपी में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए योगी सरकार की बड़ी पहल, एक्शन प्लान तैयार

वडोदरा में SIR के काम के दौरान टीचर की मौत, हार्टअटैक की आशंका, 4 दिन में 4 BLO की मौत

Delhi में ISI का हथियार मॉड्यूल ध्वस्त, 4 गिरफ्तार, बड़ी साजिश की थी तैयारी

Bihar Politics : बिहार में नीतीश कुमार के साथ आने के लिए तैयार AIMIM चीफ ओवैसी, लेकिन रख दी एक शर्त

G-20 Summit 2025 में PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात के चर्चे, सामने आया वीडियो

सभी देखें

नवीनतम

SIR फॉर्म भरने में वोटरों को किन समस्याओं से करना पड़ रहा सामना, क्यों सता रहा है नाम कटने का डर?

क्‍यों एक घंटे भी सो नहीं पा रहे वेनेजुएला के प्रेसीडेंट मादुरो, क्‍या है वजह?

तमिलनाडु में भीषण सड़क हादसा, 2 बसों में हुई भिड़ंत, 6 लोगों की मौत, 28 घायल

आर्टिकल 370 से SIR और पेगासस तक, नए CJI सूर्यकांत के 5 बड़े फैसले

'आज कुआं प्यासे के पास आया है..,' सीएम डॉ. मोहन ने पंचायतों को बताया विकास का आधार, जानें किन जिलों को मिला पुरस्कार

अगला लेख