Biodata Maker

नीतीश कुमार ने क्यों पकड़ा पीएम मोदी का हाथ, वायरल हुआ वीडियो

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 19 जून 2024 (16:09 IST)
chemistry of narendra modi and nitish kumar : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नालंदा विश्वविद्यालय ने नवीन भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान दोनों दिग्गजों के बीच जबरदस्त बांडिंग देखने को मिली। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
 
36 सेकंड के इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मोदी और नीतीश पास पास बैठे हुए हैं। अचानक नीतीश मोदी हाथ पकड़कर अपने हाथ पर रख लेते हैं। ALSO READ: नालंदा यूनिवर्सिटी को मिला नया कैंपस, PM मोदी बोले, आग की लपटें ज्ञान को मिटा नहीं सकतीं
 
बिहार सीएम नीतीश बड़े ही कौतूहल से पीएम मोदी की अंगुलियों को देखते नजर आ रहे हैं। इसके बाद दोनों में कुछ बातचीत भी होती है और वे मुस्‍कुरा देते हैं। ऐसा प्रतीत होता है मानों वे उंगली पर लगे स्याही के निशान को देख रहे हो और कह रहे हो कि आपकी उंगलियों पर अमिट स्याही दिखाई नहीं दे रही है, मेरे भी इस उंगली वाली मिट गई।  
<

Nitish Babu Aaj kal pakki yaari nibha rhe hai lagta hai ? pic.twitter.com/kVBGTMjOqJ

— Being Political (@BeingPolitical1) June 19, 2024 >उल्लेखनीय है कि भाजपा और नीतीश कुमार की जदयू ने राजग के बैनर तले एक साथ लोकसभा चुनाव लड़ा था। गठबंधन को बहुमत मिलने के बाद नरेंद्र मोदी को गठबंधन का नेता चुना गया और उन्होंने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
 
मोदी को जब संसदीय दल का नेता चुना जा रहा था तब भी बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने मोदी के पैर छूए थे। जदयू 12 सीटें जीतकर राजग में तीसरे सबसे बड़े दल के रूप में उभरा है। तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद मोदी पहली बार बिहार आए हैं। 

बहरहाल नीतीश और मोदी को केमेस्ट्री देख जहां एक ओर राजग नेता फूले नहीं समा रहे हैं वहीं विपक्ष से जुड़े वे सभी नेता परेशान हैं जो इनके रिश्‍तों में राजनीतिक उथल पुथल की संभावना देख रहे थे।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

AIIMS जोधपुर से UPSC टॉपर, पढ़िए Anuj Agnihotri की सक्सेस स्टोरी, बताया सफलता का राज

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

सभी देखें

नवीनतम

भारत ने बचाया ईरान का दूसरा युद्धपोत, तकनीकी खराबी के बाद 183 नौसैनिकों समेत मांगी मदद

ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की सीधी धमकी, सरेंडर करे तभी समझौता

गेहूं के MSP पर मिलेगा 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस, CM डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार किसान समृद्धि के लिए समर्पित

Abhyudaya Yojana UP : अभ्युदय योजना का कमाल: UPSC 2025 में 6 अभ्यर्थियों का चयन, योगी सरकार की फ्री कोचिंग से मिली बड़ी सफलता

Epstein Files का नया बम, ईरान से युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप पर यौन उत्पीड़न के आरोप

अगला लेख